बैजनाथ, 4 मार्च: विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम छोटा भंगाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर छोटा भंगाल की सात पंचायतों के लोगों से बातचीत की और क्षति का आकलन करने के निर्देश दिये। विधायक ने अधिकारियों संग राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द जरूरी सुविधाएं बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़ा ग्रां तथा लोहारडी की सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। और जिनके मकान प्रभावित हुए है उन परिवारों को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानांतरण कर रहने और खाने का प्रबन्ध किया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से वार्ता कर अतिरिक्त राहत कोष की मांग करेंगे, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
इस अवसर पर तहसीलदार मुल्थान हरीश कुमार , एसडीओ जल शक्ति विभाग शरती शर्मा , एसडीओ लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा , प्रधान लुआई सुरेंद्र , उपप्रधान मुल्थान संजीव कुमार गुड्डू, छांगा राम, रिंकु, देश राज,रोशन लाल,निशा देवी,भाग चन्द, जगजीत, सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

