July 21, 2026
Una

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण, 10 दिन बाद मिली 19 साल के युवक की लाश

ऊना: पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 19 साल के युवक हरदीप सिंह उर्फ जिया का शव पंजाब के आनंदपुर साहिब के समीप सूरेवाल में पटियाला की ओर जाने वाली बीबीएमबी हाइ़डल नहर से बरामद कर लिया है. हरदीप जिया के शव को खोजने के लिए पुलिस पांच दिन से सर्च ऑपरेशन चला रही थी, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ गोताखोरों की मदद भी ली जा रही थी.

पुलिस ने टांडा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही है. इस मामले की जांच में पुलिस की ओर से फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की भी मदद ली जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं. एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि, ‘शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कैसे युवक की हत्या की गई इस बात की जानकारी मिल पाएगी. इसी के आधार पर आगे जांच बढ़ाई जाएगी.’

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि जिया को 23 फरवरी को किडनैप किया गया था. 25 फरवरी की रात उसकी किडनैपिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में दो युवक हरदीप के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दिए. वीडियो में हरदीप बुरी तरह से लहूलुहान नजर आया. इसके बाद युवक के परिजन हरकत में आए और उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी. पुलिस ने घटना के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया.

प्रेम प्रसंग बनी हत्या का कारण

26 फरवरी को एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने 27 फरवरी को देहलां निवासी तरनजीत सिंह और रायपुर सहोड़ा के निवासी मनप्रीत सिंह नाम के दो युवकों को जिला के अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार भी कर लिया. अगले ही दिन फरार चल रहा इस घटना का मुख्य आरोपी वंश उर्फ बंटू और नाबालिग किशोरी को भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से पकड़ा गया. आरोपियों से कड़ी पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ कि हरदीप उर्फ जिया की बेल्ट से गला घोंट कर हत्या की गई और उसकी लाश को नंगल से आनंदपुर साहिब जाती नहर में फेंक दिया गया था. 19 वर्षीय युवक हरदीप सिंह उर्फ जिया ऊना शहर के पास के गांव अप्पर अरनियाला का रहने वाले था. पुलिस पूछताछ में ये सामने आया है कि मामला प्रेम प्रसंग का था. जिया को उसकी पूर्व प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था और यहां से अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई.

Related posts

पहले फेसबुक पर प्यार और फिर शादी, आखिर में पति बन गया हैवान और ले ली जान

Admin

ऊना में शादी से पहले युवती की बेरहमी से हत्या, अधजला शव बरामद, खुशियां मातम में बदली

Admin

हिमाचल में 600 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से करोड़ों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Admin

Leave a Comment