31.7 C
Baijnath
June 11, 2026
Una

पहले मंदिर में टेका माथा, फिर शिवलिंग पर चढ़कर चुराई घंटी

हरोली। घालुवाल गांव के पास जेजों मोड़ स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने पहले मंदिर में माथा टेका और बाद में शिवलिंग पर चढ़कर पीतल की घंटी चुरा ली। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की पहचान हो गई है।

आरोपी चंबा निवासी सूरज कुमार मैहतपुर के समीप कलसेहड़ा गांव में किराये के मकान में रहता है। पंडोगा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना शुक्रवार रात की है।

चोरी की नियत से मंदिर में पहुंचे आरोपित ने पहले माथा टेका और बाद में शिवलिंग पर चढ़कर पीतल की घंटी चुरा ली। स्थानीय निवासियों ने शनिवार सुबह मंदिर पहुंचकर देखा तो मंदिर की घंटी चोरी हुई पाई गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधि अनिल जसवाल तथा पंडोगा पुलिस को दी।

पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले शातिर की पहचान की है। चोरी की इस घटना से संबंधित वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना से हिंदू संगठनों में रोष इंटरनेट मीडिया में चोरी की फुटेज देखकर विभिन्न हिंदू संगठन भड़क उठे हैं।

शिवसेना के राज्य अध्यक्ष एसडी वशिष्ट ने कहा कि शिवलिंग के ऊपर पैर रखकर चोर ने हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। पुलिस के पास हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है और उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा। करीब 10 दिन पहले भी जेजों मोड़ स्थित एक घर के बाहर सो रही महिला की बालियां खोलकर शातिर फरार हो गया था, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Related posts

ऊना में बेटे ने 66 साल के बुजुर्ग पिता से की मारपीट, 4 दांत तोड़ डाले, FIR दर्ज

Admin

हिमाचल में 600 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से करोड़ों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Admin

चिंतपूर्णी की धरती से डंके की चोट से कहता हूं…POK हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

Admin

Leave a Comment