24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Palampur

IGMC के गर्ल्स हॉस्टल से गिरकर पालमपुर के युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शिमला: राजधानी शिमला में आईजीएमसी के मेडिकल हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को आधी रात के समय आईजीएमसी के लक्कड़ बाजार स्थित मेडिकल गर्ल्स हॉस्टल में एक युवक चौथी मंजिल से गिर गया, जिसे एंबुलेंस 108 से इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

पालमपुर के युवक की शिमला में मौत

आईजीएमसी के सीएमओ डॉ. महेश ने बताया कि देर रात लोगों को गर्ल्स हॉस्टल के बाहर कुछ गिरने की आवाज आई, तो सभी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने जब बाहर देखा तो दीवार के साथ लगकर एक युवक गिरा पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और युवक को तुरंत आईजीएमसी लाया गया, लेकिन सर पर चोट लगने के कारण युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की पहचान करण पटियाल (उम्र 22 साल) के तौर पर हुई है। वो एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था और पालमपुर का रहने वाला था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर युवक गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर देर रात पहुंचा कैसे? वहीं, इस घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं, अब पुलिस हॉस्टल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है, जिससे पता किया जा सके की आखिर युवक चौथी मंजिल तक कब और कैसे चढ़ा और कैसे वहां तक पहुंचा। वहीं, राजधानी में गर्ल्स हॉस्टल में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

आईजीएमसी के सीएमओ डॉ. महेश ने बताया, “देर रात उनके पास य युवक 108 एंबुलेंस में लाया गया था। जिसकी मौत हो चुकी थी। युवक के सिर पर चोट लगी थी, लेकिन शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल पाएगा।

Related posts

आज शहीद परिवार के सदस्य व इन्साफ के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार उप मण्डल अधिकारी ( ना) पालमपुर से मिले

Admin

पालमपुर के विकास को 300 करोड़ जारी : आशीष बुटेल

Admin

निर्धारित समय में पूर्ण हो विकास कार्य : आशीष बुटेल

Admin

Leave a Comment