July 26, 2026
Palampur

26 दिन से लापता युवक का शव ज्वालामुखी में मिलने के बाद फूटा गुस्सा, लोगों ने पुलिस के कामकाज पर उठाए सवाल

पंचरुखी से लापता युवक पंकज की लाश 26 दिन बाद ज्वालामुखी में मिली। इसके बाद जनता का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने सडक़ पर लाश रखकर प्रदर्शन किया। इसी बीच एसडीएम ने भरोसा दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पंकज की लाश 26 दिन बाद ज्वालामुखी में मिली। इसके बाद जनता का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने सडक़ पर लाश रखकर प्रदर्शन किया। इसी बीच एसडीएम ने भरोसा दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार 26 दिनों से लापता पंकज की लाश ज्वालामुखी में मिली। इस पर गुस्साए लोगों ने शव को पंचरुखी-सल्याणा रोड के बीच रखकर आरोपियों को हिरासत में लेने की मांग की। लोगों ने सडक़ जाम कर दी। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के प्रति एफआईआर दर्ज की जाए। लोगों का कहना था कि इतने दिनों से पुलिस ने शिकायत के बाद भी एफ आई आर दर्ज क्यों नहीं की इसी बीच डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि जिन पर आरोप लग रहे हैं, उनके खिलाफ एफ आईआर दर्ज होंगी। साथ ही पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती है। इसी बीच लोगों ने कहा है कि न्याय न मिला तो वे पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।

बैजनाथ डीएसपी ने समझाए, पर नहीं परिवार के लोग

बैजनाथ डीएसपी अनिल शर्मा ने परिवार वालों को बहुत समझाया, परंतु मृतक के परिवार के लोग नहीं माने और डीएसपी ने धारा 302 के तहत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की, जिसमे नीशु बाला, शशि कुमार उत्म चंद को हिरासत में लिया जाएगा। आरोपी फरार हैं। साथ ही एसडीएम नेत्री मेती ने पीडि़त परिवार वालों को भरोसा दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए हैं।

क्या है मामला

पंचरुखी की सल्याणा पंचायत के गांव बटाहण मे पंकज 27 उम्र 18 जनवरी को घर से लापता हुआ था। इसका शव आखिर ज्वालामुखी के कालीधार के जंगलों में देहरा पुलिस को मिला है। शव गल-सड़ चुका था और देहरा पुलिस ने सूचना जारी कर दी कि किसी अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। इस बात का पता उसके पिता सुरेश कुमार को चला, तो वह पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी विद्यासागर से मिले। शव को घर लाया गया है। परिजनों का आरोप है कि उनके लडके को सजिश के तहत मारा गया है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण देती रही है। युवक की माता गायत्री देवी और पिता सुरेश कुमार ने आरोप लगाया की पुलिस सहयोग करती, तो आज उनका लडक़ा मृतक नहीं मिलता। घर वाले बीच सडक़ पर शव को लेकर बैठ रहे।

Related posts

सवा 2 करोड़ से बनेगा सामुदायिक भवन : आशीष बुटेल

Admin

हिमाचल में क्रिकेट को पहचान दिलाने का श्रेय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को : घनश्याम शर्मा

Admin

नगरी के दंपति की अंग्रेजी एन्थोलोजी में छपी कविताये

Admin

Leave a Comment