September 17, 2026
Shimla

हिमाचल में इस दिन से करवट लेगा मौसम, प्रदेश में फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

शिमला: हिमाचल में बीते रोज प्रदेश की एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई. जिससे न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई. वहीं, आज मौसम विभाग शिमला ने प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. जबकि 18 फरवरी से प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है.

बारिश-बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग शिमला के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. जिसके चलते 18 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 19 और 20 फरवरी को प्रदेश के ऊंचे व मध्य पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी, जबकि निचले व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 21 फरवरी को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में और 22 फरवरी को ऊंचे और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है,

हिमाचल में न्यूनतम तापमान

प्रदेश में 4 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया. -6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ ताबो सबसे ठंडा रहा. वहीं, केलांग का -6.1, कुकुमसेरी का -3.2, कल्पा का -1.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. जबकि शिमला का 5.6, सुंदरनगर का 6.2, भुंतर का 4.4, धर्मशाला का 5.5, ऊना का 4.7, नाहन का 9.5, पालमपुर का 5.5, सोलन का 4.2, मनाली का 2.6, कांगड़ा का 7.0, मंडी का 7.1, बिलासपुर का 5.8, चंबा का 6.0, जुब्बरहट्टी का 7.8, भरमौर का 3.3, सेओबाग का 3.0, धौलाकुंआ का 7.7, बर्थिन का 5.1, पांवटा साहिब का 9.0, सराहन का 5.6 और देहरा गोपीपुर का 11.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

हिमाचल का अधिकतम तापमान

वहीं, प्रदेश में 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ ऊना सबसे गर्म रहा. जबकि शिमला का 12.8, सुंदरनगर का 20.2, भुंतर का 20.4, कल्पा का 9.4, धर्मशाला का 19.0, नाहन का 20.0, केलांग का 3.1, सोलन का 17.5, मनाली का 11.5, कांगड़ा का 21.3, मंडी का 20.8, बिलासपुर का 22.0, चंबा का 20.9, जुब्बरहट्टी का 16.4, भरमौर का 12.6, सेओबाग का 14.2, धौलाकुंआ का 24.7, बर्थिन का 21.5 और ताबो का 14.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

Related posts

अब तीन उपचुनाव बने भाजपा का नया टारगेट

Admin

भारत मां पर न्यौछावर किए थे प्राण, हिमाचल के वीर सपूत बलिदानी कुलभूषण मांटा की मां व पत्नी ने ग्रहण किया शौर्य चक्र सम्मान

Admin

हिमाचल में भारी बारिश के चलते 115 सड़कें बंद, 212 ट्रांसफार्मर भी ठप्प

Admin

Leave a Comment