July 21, 2026
Una

पंजाब के गैंगस्टर ने हिमाचल के कारोबारी को बनाई थी मारने की योजना, अब गैंग के पीछे लग गई पुलिस

ऊना: जिला में उद्योगपतियों, होटल मालिकों और कारोबारी से फिरौती मांगने की कुछ घटनाएं सामने आई थी. अब ऊना में कारोबारी से फिरौती मांगने और उसकी हत्या की प्लानिंग करने के मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की संजीदगी को देखते हुए गहराई से इसकी छानबीन कर रही है. ऊना पुलिस इस मामले में पंजाब पुलिस की मदद भी लेगी.

दरअसल पंजाब के एक गैंगस्टर रवि बलाचौरिया ने ऊना के कारोबारी से फिरौती मांगी थी. फिरौती न देने पर गैंग ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी. कारोबारी ने भी इसे हल्के में लिया. इसके बाद गैंग ने कारोबारी को मारने की योजना तैयार कर ली थी. हत्या के लिए एक पिस्तौल भी ऊना में छिपा दी गई थी, लेकिन इसी बीच पंजाब पुलिस ने जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर में होशियारपुर निवासी एक शूटर (मनी) को गिरफ्तार किया. इससे एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए थे. पूछताछ में पंजाब पुलिस को मनी ने बताया कि वो गैंगस्टर रवि बलाचौरिया के साथ काम करता है. उसे ऊना के कारोबारी को मारने का काम सौंपा गया था.

पंजाब पुलिस की पूछताछ में खुलासा होने के बाद ऊना पुलिस ने रवि बलाचौरिया गैंग और उसकी गैंग के दो शूटर्स के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. ऊना पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से इस मामले का खुलासा करने की बात कही हैं. एसपी ऊना राकेश सिंह ने कहा कि, ‘जिला के कारोबारी को मारने की योजना का खुलासा जालंधर पुलिस ने किया था. ऊना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. इन सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी. पंजाब पुलिस के संपर्क में जिला पुलिस लगातार बनी हुई है, प्राथमिक रूप से ये पता लगाया जाएगा कि आखिर किस कारोबारी से फिरौती मांगी गई थी. फिरौती के अन्य मामलों की कड़ियों को भी पुलिस जांच के दौरान जोड़ने का प्रयास करेगी.

Related posts

Amb News -पति के साथ शादी में गई पत्नी प्रेमी के साथ फरार, एक महीने पहले हुआ था विवाह; ससुराल में मचा हड़कंप

Admin

Una News : अंब-ऊना हाइवे पर टैंकर से ज़ोरदार टक्कर में फॉर्च्यूनर कार के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौ*त, तीन गंभीर घायल

Admin

गोल्ड ब्रांच में हथियारों की नोक पर लूटपाट की कोशिश, कर्मचारियों और महिला ग्राहक से की मारपीट

Admin

Leave a Comment