November 1, 2026
Una

कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य होते हैं ठप: अनुराग ठाकुर

नालागढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिमाचल में जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है, विकास कार्यों पर तालाबंदी का काम शुरू हो जाता है।

अवैध कब्जे बढ़ने शुरू हो जाते हैं। युवाओं के लिए रोजगार कम होने लगता है और भ्रष्टाचार के कारनामे बढ़ने लग जाते हैं। कांग्रेस सरकार ने मात्र डेढ़ साल में 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95,000 करोड़ रुपये पहुंचा दिया।

भाजपा प्रत्‍याशी केएल ठाकुकर के लिए किया चुनाव प्रचार
कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं, लेकिन यहां चल रहे स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा केंद्र, छात्रों को वर्दी हो या मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं, सब बंद करने का काम किया। अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को नालागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए प्रचार किया। उन्होंने सुबह से शाम तक कई सभाएं कीं।

नालागढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केएल ठाकुर ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार में लगभग 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए, मगर प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी, उन्होंने दुर्भावना से ग्रसित होकर विकास कार्यों पर तालाबंदी कर दी

प्रदेश सरकार अपने ही उद्योगों को चौपट करने में लगी: अुनराग

हिमाचल सरकार अपने ही उद्योगों को चौपट करने में लगी है, जबकि मैंने ट्रक यूनियन के अनुरोध पर मध्य प्रदेश की सरकार से बात करके एंट्री टैक्स बंद करवाकर प्रति ट्रक 2500 रुपये का लाभ करवाया। कांग्रेस बताए कि उसने प्रदेश हित में 18 महीने में क्या काम किया है।

2002 में मिला था औद्योगिक पैकेज: अनुराग ठाकुर
आज अगर नालागढ़ व इसके साथ लगते क्षेत्र में स्थापित उद्योगों में सात लाख लोग कार्यरत हैं तो वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में संभव हुआ। यह औद्योगिक पैकेज अटल और धूमल की सरकार के समय 2002 में मिला था।

Related posts

ऊना में नग्न हालत में मिला महिला का शव, नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Admin

Una murder Case : आरोपित फौजी ने कबूला गुनाह ।शादी से एक दिन पहले क्यों की दुल्हन की हत्या?

Admin

सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के दामों में आया उछाल, गर्मी बनी व्यापारियों के लिए परेशानी

Admin

Leave a Comment