24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Una

अंब में धू-धू जली दुकान, 35 लाख का नुकसान

अंब। उपमंडल अंब के तहत कांगड़ा-ऊना सीमा पर सटे स्टेशन सीतला में रविवार देर रात्रि अचानक आग लगने से दुकान मालिक यशपाल शर्मा पुत्र लक्ष्मण दास का करीब 35 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। आग इतनी प्रचंड थी कि लैंटलपोश दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भरवाई से दमकल गाड़ी सहित कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाकर साथ लगती चार पांच दुकानों व एक मकान को जलने से बचा लिया।

.दुकान मालिक ने बताया कि आगजनी की घटना से दुकान के अंदर रखा करीब 35-40 लाख रुपए का सामान बिल्कुल राख में तबदील हो गया है। उन्होंने बताया कि सर्दी का सीजन होने के चलते दुकान के अंदर ऊन, कपड़े, कॉस्मेटिक, करियाना, हौजरी आदि का सामान मिट्टी में मिल गया है।

उधर, मौके पर पटवार वृत से पटवारी सतविंदर सिंह व पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच अपनी रिपोर्ट आगामी कारवाई के लिए प्रेषित कर दी है। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में सामान का कुल मूल्यांकन 30 लाख से अधिक का पाया जा रहा है।

Related posts

ऊना में ट्यूशन पढ़ने गए बच्चे लापता, परिजनों ने दर्ज करवाई शिकायत

Admin

Himachal News : स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ और धमकी देने वाला अमरीश राणा दो महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में

Admin

विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा जेई, ऊना में ठेकेदार से बिल पास करने को मांगे थे इतने रुपए

Admin

Leave a Comment