25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Una

ऊना-पंजाब बॉर्डर पर खड्ड में बही गाड़ी, 6 शव बरामद लापता-5 लापता

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर एक इनोवा गाड़ी जेजों खड्ड के तेज बहाव में बह गई। हादसे के समय गाड़ी में ऊना के दहलां गांव के कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 5 अन्य लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, गाड़ी में सवार एक युवक जैसे-तैसे पानी से बाहर निकल आया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही देहलां गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय यह सभी लोग माहिलपुर पंजाब में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में पड़े जेजों खड्ड के रैंप पर भारी बारिश के चलते पानी पूरे उफान पर था। गाड़ी चालक पानी को पार करने लगा तो गाड़ी पानी का तेज बहाव सहन नहीं कर पाई और पल्टियां खाते हुए खड्डे में बह गई।

घटना को लेकर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार गाड़ी में दीपक भाटिया पुत्र सुरजीत भाटिया निवासी देहलां निकट माहलपुर उनके पिता सुरजीत पुत्र गुरदास राम, सास परमजीत कौर , चाचा सरूप चंद , मौसी बिंदर व शिन्नो, बेटियां भावना (18) व अंजू (20) व बेटा हरमीत (12) सवार थे। लापता लोगों की तलाशीअभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

प्रियंका गांधी बोलीं-आपदा में मोदी एक बार भी हिमाचल नहीं आए, चुनी हुई सरकार गिराने की हुई कोशिश

Admin

Property Dispute: हिमाचल में पिता और पुत्र पर जमीनी विवाद के चलते आरोपी ने चलाई गोली, दोनों की हुई मौत

Admin

ऊना में बेटे ने 66 साल के बुजुर्ग पिता से की मारपीट, 4 दांत तोड़ डाले, FIR दर्ज

Admin

Leave a Comment