July 21, 2026
Una

ऊना में बेटे ने 66 साल के बुजुर्ग पिता से की मारपीट, 4 दांत तोड़ डाले, FIR दर्ज

ऊना : गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक बेटे ने अपने वृद्ध पिता के साथ मारपीट की और उनके दांत तोड़ दिए। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में 66 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि बीती रात उनके बेटे ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में उनके दांत टूट गए। वृद्ध का आरोप है कि उनका बेटा पहले भी कई बार उनसे अकारण मारपीट कर चुका है, और अब उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित का अस्पताल में मेडिकल करवाया है और आरोपी बेटे के खिलाफ कानून के अनुसार बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है।

 इस घटना ने परिवारिक संबंधों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में इसे लेकर गहरा आक्रोश है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जरूरी कार्रवाई कर रही है।

Related posts

डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार, 315 बोर दोनाली से दिया था हत्याकांड को अंजाम

Admin

Himachal News : स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ और धमकी देने वाला अमरीश राणा दो महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में

Admin

Himachal:स्क्रीन की लत से खतरे में आँखें, ऊना अस्पताल में बढ़ रहे मायोपिया और ड्राई आई के मामले

Admin

Leave a Comment