25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Una

दोस्त बनकर नाबालिग छात्रा को धोखे से मिलने बुलाया, फिर जबरन पिलाई शराब, उसके बाद दो आरोपियों ने किया गैंगरेप

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की रहने वाली 16 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि पंजाब के एक युवक और उसके दोस्त ने छात्रा को शराब पिलाकर नशे की हालत में छात्रा के साथ रेप किया. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को उसी के चाचा की कार की डिक्की में बंद करके फरार हो गए. मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा जिला के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है. करीब 3-4 हफ्ते पहले इस छात्रा की दोस्ती पंजाब के जालंधर निवासी सन्नी नामक युवक के साथ हुई. सन्नी हरोली उपमंडल के एक गांव में ट्रक चलाने का काम कर रहा था. इस दौरान आरोपी युवक ने छात्रा के साथ मोबाइल पर बात करना शुरू कर दिया. इसी बहाने उसने पीड़िता से नजदीकी बढ़ा ली. जिसके बाद धोखे से छात्रा को बुलाकर आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका रेप किया और लड़की के चाचा की कार के डिक्की में बंद करके दोनों फरार हो गए.

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने बताया कि रविवार को आरोपी युवक ने उसे मुख्यालय के साथ लगते धार्मिक स्थल में मत्था टेकने चलने के लिए कहा. छात्रा की हामी के बाद आरोपी युवक उसे अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर लेने के लिए पहुंचा. धार्मिक स्थल में मत्था टेकने के बाद आरोपी युवक छात्रा को पास में ही एक दुकान के साथ लगते कमरे में ले गया. जहां आरोपी ने छात्रा को पहले जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ नशे की हालत में आरोपी सन्नी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

इसके बाद दोनों आरोपी छात्रा को ऊना जिला के हरोली उपमंडल की तरफ ले गए. वहां सुनसान जगह पर एक मंदिर के समीप ले जाकर पहले सन्नी ने छात्रा के साथ फिर से दुष्कर्म किया. इसके बाद उसके साथी ने भी उसे छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया. जबकि घटना के बाद दोनों आरोपी छात्रा को उसी के चाचा की कार की डिक्की में बंद करके मौके से फरार हो गए. सुबह होश आने पर छात्रा ने अपने आप को कार की डिक्की में पाया और परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related posts

पंजाब के गैंगस्टर ने हिमाचल के कारोबारी को बनाई थी मारने की योजना, अब गैंग के पीछे लग गई पुलिस

Admin

डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार, 315 बोर दोनाली से दिया था हत्याकांड को अंजाम

Admin

Una News: हिमाचल के ऊना में पाकिस्तानी मिसाइल हमला नाकाम, चिंतपूर्णी के पास मिला मलबा

Admin

Leave a Comment