25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Una

नादौन में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला के शरीर के हुए तीन टुकड़े

ब्यास पुल नादौन पर मंगलवार दोपहर एक भयानक हादसे में स्कूटी सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई मंजर इतना भयानक था कि महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए, जबकि उसकी एक टांग पिछले टायर के नीचे आकर बुरी तरह फस गई। महिला अपने पति के साथ नादौन की ओर से ज्वालामुखी की ओर जा रही थी।

पीड़िता के पति श्याम सुंदर ने बताया कि वह लोग मंडी के पटरी घाट के रहने वाले हैं, जबकि वह स्वयं नादौन के रैल में स्थित मंदिर में पुजारी का काम करते हैं ओर परिवार सहित रैल में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी 39 वर्षीय पूजा देवी के साथ स्कूटी नंबर एचपी 23 ए 4999 पर सवार होकर रैल से ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे कि जैसे ही वह व्यास पुल नादौन में पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक नंबर एचपी 67-4068 के चालक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण पूजा देवी अनियंत्रित होकर ट्रक की तरफ को ही गिरकर पिछले टायर के नीचे आ गई और ट्रक चालक उसे घसीटता हुआ ले गया। इसी बीच ट्रक चालक ट्रक की चाबी निकाल कर मौके से फरार हो गया।

श्याम सुंदर ने बताया कि उसकी बेटी जमा दो में तथा उसका बेटा दसवीं कक्षा में रैल में पढ़ते हैं, जो कि हादसे के समय स्कूल गए हुए थे। ट्रक के नीचे आने से महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए, जबकि उसकी एक टांग ट्रक के पिछले टायर के नीचे कट कर बुरी तरह फंस गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा तथा यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है जिसे शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के दामों में आया उछाल, गर्मी बनी व्यापारियों के लिए परेशानी

Admin

ऊना में कैश जमा करवाने जा रहे ठेके के सेल्जमैन से छीनी नगदी, स्कूटी भी ले गए साथ

Admin

Una GoliKand :10 लोग मौके पर, पहले गोली फिर तलवारें, चौंकाने वाला CCTV वायरल

Admin

Leave a Comment