23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

कंगना रनौत की अबू सलेम के साथ फोटो हुई वायरल, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

करसोग ब्लॉक कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ फोटो होने का दावा किया गया और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. वायरल फोटो पर लिखा गया है “भक्तों की शेरनी के देश के दुश्मन अबू सलेम के साथ कुछ यादगार पल”

इसको लेकर भाजपा भड़क गई और सोमवार को भाजपा चुनाव आयोग के पास पहुंची. बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग को मामले की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की. इसके साथ ही कांग्रेस पर कंगना रनौत को बदनाम करने के आरोप लगाए. भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के सचिव जगदीश ने कहा बीते दिन करसोग कांग्रेस के प्रवक्ता गुरबख्श सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर फेक फ़ोटो डाली गई जिसमें कंगना रनौत को अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सुलेम के साथ बताया गया जो एक फेक फोटो है. वहीं, इस फोटो को हटाने की मांग की गई.

वहीं, कंगना रनौत ने अपनी इस वायरल फोटो को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कांग्रेस की यह हरकत शर्मनाक है. यह फोटो उनकी एक फिल्म के प्रमोशन की थी जिसमें वह एक प्रमोशनल पार्टी में गई थीं.

बीजेपी चुनाव प्रकोष्ठ के सचिव जगदीश ने कहा कांग्रेस अपनी हार देखकर बौखला गई है जिसके चलते अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से भ्रामक प्रचार करवाया जा रहा है. भाजपा के उम्मीदवारों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है. इस तरह के पोस्ट डालकर उनकी छवि को खराब करने का काम किया जा रहा है. इसको लेकर चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई. बता दें कि कंगना रनौत बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य के साथ है.

Related posts

24 जून से मंडी का धनदेव कुवैत में लापता, परिजनों ने कंगना रनौत से लगाई मदद की गुहार

Admin

Mandi : कमरे में सो रही थी नाबालिग, जबरन अंदर घुसा युवक, युवती को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म

Admin

सनसोई स्कूल में सरदार वलभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती मनाई

Admin

Leave a Comment