23.3 C
Baijnath
August 16, 2026
Chamba

प्रियंका बोलीं- धनबल से राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की गई

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर राज्य की सरकार को धनबल पर गिराने का प्रयास करने के आरोप लगाए।

भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई’

प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीतने वादे किए, सारे तोड़े। इनकी बातें न गहरी हैं न इन पर भरोसा कर सकते हैं। हल्की बाते हैं। मोदी जी देश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुरा लेगी और मंगलसूत्र चुरा लेगी, ये कैसी बातें हैं। कांग्रेस 55 सालों तक सत्ता में रही लेकिन अमीर पार्टी नहीं बन पाई। लेकिन भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और भ्रष्ट कांग्रेस को कहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधायकों को खरीदकर कभी सरकारें नहीं गिराईं।

मोदी जी हिमाचल आकर पर्यटक की तरह भ्रमण करते हैं: प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि मोदी जी हिमाचल आकर पर्यटक की तरह भ्रमण करते हैं और कैमरे से फोटो खींचते हैं। इसके बाद पोस्ट डालते हैं। मोदी जी कट गए पूरी जनता से, चंबा से। उन्हें आपके संघर्षों के बारे में कुछ मालूम नहीं। कहा कि हिमाचल में कितनी बड़ी आपदा हुई। मोदी जी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है, लेकिन आपदा में एक बार मुह नहीं दिखाया। आपदा में आने की बात तो छोड़िए, एक पैसा केंद्र से नहीं भेजा। राज्य सरकार को सारी स्कीमें रोकनी पड़ीं, क्योंकि सरकार के सारे पैसे, संपत्ति आपदा में लोगों की मदद के लिए लगा दी। उन्होंने पूछा कि आपदा के समय भाजपा के नेता कहां थे? उल्टा जो केंद्र से राहत राशि आनी थी उसे भी रोक दिया। आज राज्य सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। आपदा से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर बहुत बोझ बढ़ा है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है।

सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं: प्रियंका

प्रियंका ने मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं। कहा कि जब ओपीएस की बात होती है तो मोदी की सरकार कहती है कि पैसे नहीं है, लेकिन जब बड़े-बड़े खरबपतियों के कर्ज माफ करने होते हैं तो अचानक 16 लाख करोड़ रुपये जनता के पैसे, सरकारी बैंकों से उपलब्ध हो जाते हैं। यह भी उसी राजनीति का नतीजा है जो सिर्फ सत्ता व बड़े-बड़े खरबपतियों के चलती है।

किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 8500 रुपये हर महीने देंगे, महिलाओं को सरकारी नाैकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा। श्रमिकों के लिए 400 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी का कानून लाएंगे। मनरेगा को मजबूत किया जाएगा। शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। नाैजवानों के लिए पांच हजार करोड़ कास्टार्टअप फंड बनाएंगे। अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा।

Related posts

Mobile Blast- हिमाचल: मोबाइल फोन में अचनाक हो गया ब्लास्ट, बुरी तरह से झुलस गई युवती

Admin

भिंडरावाले की फोटो के विरोध पर खालिस्तानी धमकी, बनीखेत में युवक पर हमले की कोशिश

Admin

Terror Attack आतंकी हमले के बाद हिमाचल में चंबा जिले के सीमांत क्षेत्रों में अलर्ट

Admin

Leave a Comment