25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल में नहीं थम रहा नशे का कारोबार, शिमला में चिट्टे सहित दो युवक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पुलिस ने चिट्टे के साथ दो दो युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एनडीपी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ राजधानी शिमला के संजौली में गस्त पर मौजूद थे।इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर अभिकरण सिंह उम्र 30 वर्ष इंजन घर निवासी शांति और सिमरनजीत सिंह उम्र 24 वर्ष फ्लैट नंबर 1204 हरभजन सिंह विहार सेक्टर 114 मोहाली सास नगर को जांच के लिए रुकवाया।

पुलिस द्वारा जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 6.29 ग्राम चट्टा बरामद हुआ लिहाजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Related posts

Vimal Negi Case :फॉरेंसिक जांच में पेन ड्राइव से छेड़छाड़ की पुष्टि, निलंबित एएसआई पंकज पर साक्ष्य छिपाने का आरोप

Admin

सुधीर ने सीएम सुक्खू से किया सवाल, पूछा-175 करोड़ का टेंडर 245 करोड़ में क्यूं?..

Admin

Himachal News :कराहते पहाड़- अवैज्ञानिक खनन, अनियोजित सड़कें और अवैध डंपिंग ने सराज में मचाई तबाही

Admin

Leave a Comment