July 21, 2026
Shimla

पहले युवक ने धोखे से युवती की भरी मांग, फिर सालों तक करता रहा यौन शोषण, बाद में शादी से किया इनकार

शिमला: इन दिनों युवतियों के साथ पहले प्यार और फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। जहां एक युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी सालों तक उसका यौन शोषण करता रहा। वहीं, जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने गाली-गलौज की और शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने महिला थाना बीसीएस में एक युवक पर उसके साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि साल 2020 से आरोपी युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। लेकिन अब आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और शादी करने से इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाक भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 376 (2) एन, 417 और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण मामले में शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शिमला महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Renuka Thakur: रोहड़ू में रेणुका सिंह ठाकुर का जोरदार स्वागत, प्रशासन ने किया सम्मानित

Admin

Himachal Budget:बजट में किसानों को तोहफ़ा , दूध गेहूं की ख़रीद मूल्यों में बढ़ोतरी। पढ़िए इस बार के बजट में क्या है ख़ास ?

Admin

वक्फ बोर्ड को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की बड़ी टिप्पणी, लिखी ये बात

Admin

Leave a Comment