25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 24 एचएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। यहाँ पढ़ें किसे कहा भेजा गया ।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को 24 एचएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति के संबंध में एक अधिसूचना जारी की। इसमें प्रमुख प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं, जिनमें एसडीएम, रजिस्ट्रार और निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

जारी किए गए आदेशों के तहत, 8 स्थानों – सुजानपुर, कुल्लू, बंजार, कफोटा, रामपुर, बैजनाथ, उदयपुर और भरमौर – में एसडीएम के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव ज्ञान सागर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्ति प्राप्त की है, जबकि नरेश ठाकुर को हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक कार्मिक की स्थायी नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा, हिमफेड के प्रबंध निदेशक के रूप में जगन ठाकुर की नियुक्ति की गई है।

नये आदेशों में कुछ अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव नरेश ठाकुर को हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड में निदेशक कार्मिक व वित्त के पद पर स्थायी नियुक्ति दी गई है। अतिरिक्त सचिव शिक्षा निशांत ठाकुर को अतिरिक्त सचिव राजस्व के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

डॉ. जितेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि राज्य सूचना आयोग की सचिव डॉ. सोनिया ठाकुर को ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला को एसडीएम सुजानपुर का कार्यभार सौंपा गया, जबकि एसडीएम बंजार पंकज शर्मा को एसडीएम कफोटा के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, शशिपाल नेगी को सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी मंडी का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है, वहीं अन्य स्थानांतरणों में कांगड़ा, शिमला, और ऊना जिलों के विभिन्न अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

यह प्रशासनिक बदलाव राज्य के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Related posts

Junglee Murga:12 घंटे में ही ‘जंगली मुर्गा को ‘देसी मुर्गा’ में बदल डाला; CM सुक्खू पर फिर भड़की BJP

Admin

Himachal Pradesh : 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली जारी, 300 यूनिट से अधिक खपत पर सब्सिडी खत्म

Admin

कंगना रनौत का उद्धव ठाकरे पर निशाना, ‘महाराष्ट्र चुनाव में महिलाओं का अपमान करने वाले ‘दैत्यों’ की हुई हार’

Admin

Leave a Comment