September 5, 2026
Shimla

शिमला में घर में लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ पूरा मकान

शिमला: राजधानी में ओल्ड बस स्टैंड के साथ लगते कृष्णा नगर में शनिवार देर शाम को एक मकान में आग लग गई. इस घटना में एक मकान जलकर राख हो गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार ये मकान लोअर बाजार में एक कारोबारी का बताया जा रहा है, लेकिन काफी समय से ये खाली था.

घटना शनिवार देर शाम 6:00 बजे के आसपास की है. जब शिमला के कृष्णा नगर में एक पुराने मकान में देखते ही देखते आग भड़क गई और पूरा मकान आग की चपेट आकर जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि मकान पुराना था और वर्तमान समय में मकान में कोई नही रहता था, जिसके कारण घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है.

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

माना जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. ये मकान पुरानी लकड़ी से बना हुआ था, जिसके कारण चंद मिनटों में आग पूरे मकान में फैल गई. आग की लपटें उठते ही लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दे दी. दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने में जुट गई. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान में लगी आग पर काबू पाया और आस पास के घरों को भी नुकसान से बचा लिया गया.

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को मेहली में आग लगने की घटना सामने आई थी, जबकि इससे पहले भी बस स्टैंड के समीप आग लगने का मामला सामने आया था. अब कृष्णा नगर में आग लगने का मामला सामने आया है. एसपी शिमला ने बताया कि, ‘कृष्णा नगर में आग लगने का मामला सामने आया है आग पर काबू पाया लिया गया. आसपास के घरों को बचा लिया गया है’.

Related posts

Himachal News: बिलासपुर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Admin

महंगाई-बेरोजगारी ने तोड़े रिकार्ड; जयराम ठाकुर ने कसा तंज; कहा, जनता की हो रही अनदेखी

Admin

खिलाड़ियों पर मेहरबान हुई सुक्खू सरकार, पदक विजेताओं के लिए किया बड़ा एलान

Admin

Leave a Comment