July 20, 2026
DESH-VIDESH

Mohali Building Collapse: घर में था शादी का माहौल , कुछ ही दिनों में होने वाली थी दोनों की शादी । लड़की के मंगेतर की आंखों के सामने गिरी बिल्डिंग और.…

पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को गिरी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से रविवार सुबह एक और शव बरामद हुआ है। करीब 18 घंटे से NDRF और आर्मी की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। इससे पहले रात में एक लड़की को निकाला गया था, जो जिंदा थी। हालांकि, अस्पताल में उसकी मौत गई।

NDRF अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में 5 लोग दब गए थे। इनमें 3 लड़के और 2 लड़कियां थीं। 3 लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की सूचना है।

आज सुबह डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जहां बिल्डिंग गिरी थी, उस साइट पर सीवर का पानी भर गया है, जिससे मलबे में दबे लोगों के जिंदा रहने की उम्मीद कम है।

हादसे में बच निकले जिम ट्रेनर ने बताया था कि बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में लोग किराए पर रहते थे। रात में एक महिला अपने पति को ढूंढने मौके पर पहुंची थी। उसका पति अभिषेक यहां जिम करने आया था। हादसे के बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। सुबह बरामद हुआ शव अभिषेक का ही है।

NDRF और सेना के जवान रातभर मोर्चे पर डटे रहे, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
शव को अस्पताल ले गई पुलिस टीम अभिषेक की फैमिली अंबाला की रहने वाली है। कल शाम को ही उसका परिवार यहां पहुंच गया था। आज अभिषेक का शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न आए, इसलिए पुलिस ने परिजनों को संभाला और शव को परिवार के साथ अस्पताल ले गए।

हिमाचल की रहने वाली थी लड़की

मोहाली के कार्यवाहक DC विराज एस तिड़के ने देर रात जानकारी दी कि जिस लड़की की मलबे में दबने से मौत हो चुकी है, उसकी पहचान दृष्टि वर्मा (20) के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश में ठियोग के रहने वाले दिवंगत भगत वर्मा की पुत्री थी। उसे सोहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके अलावा, SSP दीपक पारीक ने बताया है कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर पुलिस ने चाओ माजरा के रहने वाले बिल्डिंग मालिक परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस स्टेशन सोहाना में BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आर्मी के 80 जवान बचाव अभियान में लगे भारतीय सेना ने बचाव अभियान की जानकारी देते हुए बताया है कि इंजीनियर टास्क फोर्स के 80 जवान इक्विपमेंट्स के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं। इन लोगों ने रातभर काम किया। लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। हम NDRF के साथ लगातार कोऑर्डिनेशन कर रहे हैं।

Related posts

PMIS: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Admin

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम टाइम बम और RDX के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

Admin

Delhi Election: दिल्ली की जनता आज चुनेगी नई सरकार, 699 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Admin

Leave a Comment