July 19, 2026
DESH-VIDESH

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना के वाहन पर फायरिंग, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

राजौरीः जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की खबर आ रही है. राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के एक गांव में आज भारतीय सेना के काफिले पर गोलीबारी हुई. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. सूत्रों ने ईटीवी भारत को बताया कि काफिला सुंदरबनी सेक्टर से गुजर रहा था, तभी कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने कुछ गोलियां चलाईं.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव में संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं.

सेना सूत्रों के अनुसार यह इलाका आतंकवादियों के लिए पारंपरिक घुसपैठ का रास्ता माना जाता है. अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की. आतंकवादियों की घेराबंदी करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया. सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हमले के समय सेना का वाहन गश्ती कर रहा था.

Related posts

नेपाल में भूकंप के तेज झटके, चीन और भारत में हिली धरती, तिब्बत में 32 लोगों की मौत

Admin

बांग्लादेश सीमा पार कर झारखंड आया आतंकी, ट्रेनिंग देकर लौटा-जांच में जुटी ATS

Admin

100 साल का संघ: गांधी के मुस्लिम समर्थन से नाराज कांग्रेसी ने रचा RSS, आखिरी चिट्ठी ने क्यों चौंकाया सबको?

Admin

Leave a Comment