25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
DESH-VIDESH

पहाड़ी कुत्ता समझ लड़की ने बुलाया पास, तुरंत हो गया गलती का अहसास, निकल गई चीख

आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो एनिमल लवर होने का दावा करते हैं. कुछ वाकई जानवरों के हित के लिए काम करते हैं तो कुछ मात्र सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए जानवरों को खिलाने-पिलाने का ढोंग करते नजर आते हैं. कई बार ऐसे ढोंगी लोगों को करमा तुरंत ही मिल जाता है. पहाड़ों पर घूमने गई एक लड़की ने वहां एक जानवर को कुत्ता देख पास बुलाया लेकिन ये उसकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती साबित हुई.

कुत्ता नहीं, निकला खतरनाक जानवर

लड़की ने जिस जानवर को अपने पास बुलाया, वो असल में कुत्ता नहीं था. पहाड़ों पर घूम रहे लोमड़ी को लड़की ने कुत्ता समझ लिया था. लड़की ने रोटी दिखाते हुए लोमड़ी को अपने पास बुलाया. उसके बाद लोमड़ी ने टुकड़े को नीचे गिरा दिया. जब दुबारा रोटी खिलाने की कोशिश की गई तो लोमड़ी ने सीधे लड़की के हाथ पर अटैक कर दिया.

लोगों ने लिए मजे

लड़की का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, ये वायरल हो गया. लोगों ने इसपर जमकर कमेंट किये. एक शख्स ने लिखा कि लोमड़ी भी हैरान होगा कि ये कौन बेवकूफ है. वहीं कई लोगों ने लिखा कि लोमड़ी खुद को पुष्पा समझ रहा होगा. कई लोगों ने लड़की के लिए अफ़सोस जताया. अभी तक वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है.

Related posts

डा. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर सियासी विवाद

Admin

भारत के नाम एक और उपलब्धि, DMC लुधियाना की डा. आशिमा तनेजा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Admin

बेड़ियों से जकड़े अमेरिका से भारत पहुंचे अप्रवासी भारतीय, ऐसे सलूक पर उठ रहे सवाल

Admin

Leave a Comment