25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Chamba

हिमाचल में नाबालिग से दो युवकों ने किया रेप, अश्लील वीडियो किया वायरल, दोनों गिरफ्तार

24 मई 2024 (ब्यूरो रिपोर्ट ) चंबा

जिला चंबा के सलूणी उपमंडल में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ फेसबुक के माध्यम से नजदीकियां बढ़ाने के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने अपने दोस्त संग मिलकर उसकी आबरू लूट ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। इस कृत्य में शामिल एक आरोपी भी नाबालिग बताया गया है। समाजसेविका अंजु धीमान के माध्यम से उजागर इस मामले पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। फेसबुक के माध्यम से वह आरोपी के संपर्क में आई। इसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। और मोबाइल पर बातचीत के दौरान वह शादी की बात करने लगा।

करीब दो-तीन माह पहले आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी मुलाकात न करने की सूरत में उसके घर पहुंचने और भाई व परिवार को जाने से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी की धमकियों से सहमकर वह उससे मिलने पहुंच गई, जहां आरोपी उसे कार में बिठाकर दोनों ने गलत काम किया है। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस ने पीडि़ता व परिजनों के अदालत में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी निपटा ली है।

तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा तहसील रक्कड़ के अंतर्गत एक पंचायत की निवासी है। 21 मई को लडक़ी अपनी बुआ के घर जिला ऊना में गई हुई थी। तभी उसे वहां पेट दर्द की शिकायत हुई और परिजन उसे तत्काल हॉस्पिटल ले गए। जांच के दौरान नाबालिग गर्भवती पाई गई। जब लडक़ी से इस बारे में पूछा गया तो उसने आरोपी का नाम बता दिया। आरोपी लडक़ी के चाचा का दोस्त बताया जा रहा है और उनके यहां आता-जाता रहता था। आरोपी होशियारपुर का रहने वाला है और गगरेट में कार्य करता था। उधर, थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Related posts

Mobile Blast: हिमाचल में पहला ऐसा मामला, मोबाइल ब्लास्ट में घायल 20 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत

Admin

हड़सर से आगे स्थगित मणिमहेश यात्रा फिर शुरू, कैलाश पर्वत पर हल्का हिमपात

Admin

Chamba News:खराब मौसम ने रोकी वायुसेना की उड़ान, भरमौर में फंसे सैकड़ों मणिमहेश यात्री, आज फिर होगी एयरलिफ्ट की कोशिश

Admin

Leave a Comment