25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल आज चुनावी हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, मंडी से पहले नाहन में करेंगे विजय संकल्प रैली

24 मई 2024 ( ब्यूरो रिपोर्ट ) शिमला:

हिमाचल प्रदेश में 1 जून को लोकसभा चुनाव और 6 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है. जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में धुंआधार प्रचार कर रही है. भाजपा के चुनावी प्रचार को तेज करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज हिमाचल आ रहे हैं. हिमाचल में पीएम मोदी आज दो जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे.

सबसे पहले प्रधानमंत्री सिरमौर जिले के नाहन में चौगान मैदान में रैली को संबोधित करते हुए शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए वोट मांगेगे. इसके बाद पीएम मोदी मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए मंडी के पड्डल मैदान में वोट मांगेगे. भाजपा ने प्रधानमंत्री के स्वागत और रैलियों को लेकर सारी तैयारियां कर ली है. भाजपा की ओर से पीएम की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जाएगी. पीएम मोदी के इस दौरे से जहां चुनाव प्रचार को तेजी और नई दिशा मिलेगी. वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरेगा. हिमाचल में मतदान को लेकर कुछ ही दिन बाकी बचे हैं. ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी चुनाव प्रचार को लेकर कमर कस ली है.

दरअसल नरेंद्र मोदी देश के तीसरे प्रधानमंत्री होंगे, जो नाहन के चौगान मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले 80-90 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी व स्व. चंद्रशेखर यहां चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं. हालांकि इससे पहले नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री सिरमौर जिले के धौलाकुआं में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी रैली को संबोधित कर चुके हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का सिरमौर जिले में यह दूसरा दौरा है. जबकि हिमाचल प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव होने के नाते वह 1999 में भी नाहन आ चुके है, लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर वह पहली बार नाहन शहर में पहुंचेंगे.

Related posts

शिमला में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, पहचान का था आरोपी

Admin

टीएमसी के शासन में नर्क से भी बदतर बन चुका है बंगाल’: भाजपा

Admin

Weather Update: हिमाचल की चोटियाँ सफेद चादर में लिपटीं, ठंड ने दी दस्तक

Admin

Leave a Comment