25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Chamba

Chamba News:खराब मौसम ने रोकी वायुसेना की उड़ान, भरमौर में फंसे सैकड़ों मणिमहेश यात्री, आज फिर होगी एयरलिफ्ट की कोशिश

चंबा: मणिमहेश यात्रा के दौरान खराब मौसम और सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण भरमौर में फंसे सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने वायुसेना की मदद मांगी है। उपमंडलीय प्रशासन बुजुर्ग, मरीज और बच्चों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें वायुसेना के हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर मुख्यालय पहुंचाया जाएगा।

शुक्रवार को खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर का ट्रायल नहीं हो सका, जिससे यह योजना शुरू नहीं हो पाई। प्रशासन का कहना है कि मौसम साफ होने और हेलिकॉप्टर ट्रायल सफल होने के बाद शनिवार से एयरलिफ्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने इसकी पुष्टि की है।

भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है। भरमौर एनएच के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही ठप है, जिसके चलते सैकड़ों श्रद्धालु भरमौर में फंस गए हैं। सड़क मार्ग बहाल होने में समय लगने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। फंसे हुए श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों और मरीजों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और शनिवार तक मौसम अनुकूल होने की उम्मीद जताई है।

Related posts

रामलीला मंचन के दौरान कलाकार अमरेश महाजन की हार्ट अटैक से मौत, दशरथ की भूमिका निभाते हुए हुए थे बेसुध

Admin

डलहौजी हत्याकांड: “हत्या मामले की हो CBI जांच, पुलिस पर नहीं भरोसा”, मृतक के परिजनों का फूटा गुस्सा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Admin

लापरवाही!10वीं की परीक्षा में बांट दिए 12वीं के पेपर, रद्द हुआ अंग्रेजी का एग्जाम

Admin

Leave a Comment