26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Chamba

हड़सर से आगे स्थगित मणिमहेश यात्रा फिर शुरू, कैलाश पर्वत पर हल्का हिमपात

भरमौर: सोमवार रात को भारी बारिश एवं खराब मौसम के कारण हड़सर से आगे स्थगित की गई श्री मणिमहेश यात्रा को मंगलवार सुबह पुन: शुरू कर दिया गया है। हालांकि हड़सर से आगे अभी भी बारिश का क्रम जारी है लेकिन अभी तक स्थिति सामान्य है। वहीं मणिमहेश कैलाश पर्वत सहित भरमौर की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात भी हुआ है। डल झील पर धुंध न होने के कारण सुबह से हैलीकॉप्टरों की उड़ानें भी शुरू हो गई हैं।

बता दें कि भारी बारिश और खराब मौसम के कारण भरमौर प्रशासन ने हड़सर से आगे की मणिमहेश यात्रा आगामी आदेशों तक के लिए रोक दी थी तथा यात्रियों से आग्रह किया था कि भरमौर से आगे न जाने और सुक्षरित स्थानों पर रुकने का आग्रह किया था। अब मौसम की स्थिति में सुधार के बाद यात्रा को पुनः शुरू कर दिया गया है।

Related posts

Chamba News: डल झील में नशे और गंदगी से आई प्रलय, सुषम ठाकुर ने बयां की मणिमहेश यात्रा की आपदा की आंखों देखी कहानी

Admin

Terror in Chamba : HRTC ने बंद की चंबा-डोडा बस सेवा, 15 दिन पहले ही हुई थी शुरू; जानिए क्‍या है वजह

Admin

Chamba News: मणिमहेश यात्रा में ऑक्सीजन की कमी से तीन श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा स्थगित, सैंकड़ो फंसे

Admin

Leave a Comment