21.8 C
Baijnath
April 23, 2026
Baijnath

हिमाचल में गर्मी से हाहाकार, 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान; हीट वेव का अलर्ट जारी

गर्मी के कारण पहाड़ भी तपने लगे है. लोग अक्सर पहाड़ों पर ठंडी हवा और ठंड का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन गर्म हवाओं का असर अब पहाड़ों पर भी दिखने लगा है. एक सप्ताह तक इन गर्म हवाओं से पहाड़ों को कोई राहत नहीं है. प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस सीजन में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. लगातार बढ़ रही गर्मी और गर्म हवाओं को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा प्रदेश में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है. आगामी एक सप्ताह में पहाड़ों पर बारिश जैसे हालात नजर नहीं आ रहे है.

तापमान में दर्ज की गई 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी, सोलन, धर्मशाला, पालमपुर और भुंतर में हीट वेव की स्थिति देखने को मिली है. इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है. ऊना में सबसे अधिक 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. हमीरपुर में 44 डिग्री तापमान रहा, बिलासपुर और सुंदर नगर में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है. हिल स्टेशन सोलन, धर्मशाला और पालमपुर में तापमान करीब 35 डिग्री रहा है. यह तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक चल रहे है. बीते 24 घंटों में शिमला में 29.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है.

एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम

संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है और एक सप्ताह तक यह मौसम साफ बना रहेगा. इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी. हालांकि बीते दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, लेकिन वह बेअसर रहा है. 26 मई तक मौसम साफ बना रहेगा.

Related posts

Baijnath Mahashivratri :शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ में पंजाबी सिंगर निंजा मचाएँगे धमाल, भोटू शाह करेंगे लोटपोट

Admin

भेड़ पालकों के लिए पाॅलिसी बनाई जाए,प्रत्येक भेड़ पालक और भेड़ बकरियों को बीमा पॉलिसी में लाए जाए : त्रिलोक सूर्यवंशी ।

Admin

हिमाचल में लोहड़ी की खुशियां मातम में तब्दील: बैजनाथ में खाई में गिरी कार, 4 युवकों की मौत

Admin

Leave a Comment