26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Sirmour

हिमाचल का एक और बेटा आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद, महज 26 साल में पाई शहादत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आंतकियों के साथ मुठभेड़ में सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ के हाब्बन क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले लायंस नायक प्रवीण शर्मा (26) शहीद हो गए हैं। शनिवार दोपहर को शुरू हुई इस मुठभेड़ में हाब्बन के पालू गांव के शहीद प्रवीण शर्मा ऑपरेशन रक्षक का हिस्सा थे। देर शाम भारतीय सेना ने शहीद प्रवीण के परिवार को उनकी शहादत की सूचना दी।

दरअसल शनिवार दोपहर को शुरू हुई इस मुठभेड़ में शहीद प्रवीण शर्मा ऑपरेशन रक्षक का हिस्सा थे। देर शाम भारतीय सेना ने शहीद प्रवीण के परिवार को उनकी शहादत की सूचना दी। सिरमौर प्रशासन को फर्स्ट पैरा के प्रवीण शर्मा की शहादत की सूचना मिल गई थी। इसके बाद शहीद के परिवार से भी संपर्क किया गया। सोमवार को पार्थिव शरीर के घर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। शहीद प्रवीण अपने पीछे मां रेखा शर्मा और पिता राजेश शर्मा को छोड़ गए हैं।

ऑपरेशन रक्षक के दौरान हुए शहीद

जानकारी के अनुसार ऑपरेशन रक्षक जून 1990 में जम्मू और कश्मीर में उग्रवाद के चरम पर शुरू किया गया एक आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन है। शहीद प्रवीण शर्मा को भी इसके लिए चुना गया था। इसी बीच अदम्य साहस का परिचय देने के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए।

वहीं, सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर के उपनिदेशक सेवानिवृत मेजर दीपक धवन ने पुष्टि करते हुए बताया कि जवान प्रवीण शर्मा की शहादत का संदेश मिला है। परिवार को सूचना सेना ने दे दी थी। डीसी सिरमौर सुमित खिमटा से भी उचित कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। प्रशासन की टीम और सेना की टुकड़ी शहीद के पैतृक गांव पहुंच रही है। देश की रक्षा में अपने प्राणों को न्यौछावर कर देने वाले प्रवीण शर्मा की शहादत के बाद उनके परिवार सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related posts

फायर स्टेशन पर शराब के नशे में धुत्त कर्मी ने मचाया हुड़दंग, तोड़े शीशे व अन्य कर्मियों से की गाली-गलौज

Admin

सीबीआई में डीआईजी के पद पर सेवाएं देगा हिमाचल का ये IPS, कुछ दिन पहले मिला है प्रमोशन का तोहफा

Admin

पांवटा साहिब में SDM के ‘चीमा कीमा’ वाले बयान पर बवाल, सिख समुदाय में रोष; पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से माफी की उठी मांग

Admin

Leave a Comment