19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
SirmourSolan

खेत में खून से सना मिला प्रवासी युवक का शव, जांच में जुटी सोलन पुलिस

सोलन: सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के भटोलीकला में यूनिकेम चौक के पास खेत में एक प्रवासी युवक का शव खून से सना मिला. युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार मृतक यूपी के बांदा जिले का रहने वाला था.

खेत में पड़ा मिला युवक का शव:

जानकारी अनुसार बरोटीवाला के भटोलीकला में यूपी के बांदा जिले का राजानाती अपने भाई कमलेश के साथ रहता था. बीते दिन जब राजानाती ड्यूटी से कमरे पर लौटा तो उसने अपने भाई कमलेश को नहीं देखा. जिसके बाद उसने कमलेश को ढूंढना शुरू किया. इस दौरान उसने देखा कि उसका भाई पास के खेत में पड़ा है. जब उसके पास जाकर देखा तो उसका भाई कमलेश खून से लथपथ पड़ा हुआ था. जिसके बाद लोगों की मदद से उसने बरोटीवाला थाने को सूचना दी.

मृतक कमेशल के शरीर पर चोट के निशान मिला:

मौके पर पहुंचे बरोटीवाला थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजानाती ने थाने में सूचना दी गई कि उसके भाई का शव खेत में पड़ा है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने देखा की मृतक कमलेश के मुंह के अंदर एक लकड़ी का डंडा गले तक डाला हुआ है. वहीं, मृतक के सिर और मुंह पर पत्थर से मारने के निशान मिले.

एसपी और एएसपी ने लिया मौके का जायजा:

वहीं, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा और एसपी बद्दी इलमा अफरोज भी मौके का जायजा लेने पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए ले गई है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एएसपी बद्दी ने मामले की दी जानकारी:

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यूनिकेम चौक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना बरोटीवाला थाने को मिली, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच. जिस व्यक्ति से मृतक की लड़ाई की बात सामने आ रही है, उसे भी पूछताछ के लिए पुलिस बरोटीवाला थाना ले गई है. वहीं, मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related posts

Solan: सोलन पुलिस और BJP वर्कर्स में झड़प, पुतला छीन ले गए पुलिसकर्मी

Admin

सिख समुदाय की चेतावनी: जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल दो दिन में माफी मांगें, वरना सड़कों पर उतरेगा समुदाय

Admin

सोलन से महाकुंभ के लिए जा रही बस का कौशांबी में एक्सीडेंट, 32 श्रद्धालु घायल, 8 की हालत गंभीर

Admin

Leave a Comment