19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

कांग्रेस दो दिन में करेगी प्रत्याशियों का ऐलान, टिकट की दौड़ में कई दावेदार

शिमला: हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस दो दिन के अंदर प्रत्याशियों के नामों ऐलान कर देगी. इसको लेकर हाल ही में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली जाकर हाई कमान से चर्चा कर चुके हैं. ऐसे में अब टिकट के लिए किसके नाम की लॉटरी खुलने वाली है, इसका खुलासा दो दिनों में हो जाएगा. वहीं, उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जून है.

हिमाचल में इन तीन सीटों पर उपचुनाव: भाजपा ने बाजी मारते हुए पहले ही उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर अपना प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है. वहीं, कांग्रेस का प्रचार अभियान प्रत्याशियों के ऐलान के बाद जोर पकड़ेगा. प्रदेश में जिला कांगड़ा के तहत देहरा, सोलन जिला के तहत नालागढ़ और हमीरपुर जिला के तहत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक का पद खाली होने से उपचुनाव होने हैं. इन तीनों सीटों पर से तीन निर्दलीय विधायक चुने गए थे. जिन्होंने 22 मार्च को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने 3 जून को स्वीकार कर लिया. ऐसे में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रिक्त हुए पदों को भरने के लिए अब उपचुनाव हो रहा है.

भाजपा ने पूर्व निर्दलीय विधायकों को बनाया उम्मीदवार: तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने चुनावी रण में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अपने पदों से इस्तीफा देने वाले तीनों निर्दलीय पूर्व विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया है. इन पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है. जिसमें देहरा से होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा को भाजपा का टिकट मिला है. जिसके बाद तीनों की प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. वहीं, उपचुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची भी दो दिनों के भीतर जारी हो जाएगी.

कांग्रेस से ये नेता टिकट की रेस में: उपचुनाव में कांग्रेस से टिकट के लिए कई नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं. इसमें मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर पिछला. चुनाव लड़ चुके डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और पूर्व विधायक अनीता वर्मा टिकट की रेस में शामिल हैं. मुख्यमंत्री से नजदीकियां होने के वजह से सुनील कुमार बिट्टू की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है. वहीं, देहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा और नरदेव कंवर के बीच टिकट की जंग जारी हैं. नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप बावा की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है.

Related posts

Himachal electricity Board :हिमाचल में बिजली बोर्ड के कर्मियों ने सीएम सुक्खू को लिखी चिट्ठी, हमको भी चाहिए OPS

Admin

Shukhu Govt. आज से नहीं बनेंगे हिमाचली प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी सर्टिफिकेट, पटवारी और कानूनगो ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Admin

मस्जिद विवाद: संजौली में घुसे प्रदर्शनकारी, भीड़ के पथराव पर पुलिस का लाठीचार्ज, एक जवान घायल

Admin

Leave a Comment