April 13, 2026
Solan

सोलन से महाकुंभ के लिए जा रही बस का कौशांबी में एक्सीडेंट, 32 श्रद्धालु घायल, 8 की हालत गंभीर

सोलन/कौशांबी: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ चल रहा है. देशभर से लोग प्रयागराज में संगम में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं. ऐसे में प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुनिहार से भी एक बस श्रद्धालुओं को लेकर निकली. लेकिन यूपी के कौशांबी में ये बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में सभी श्रद्धालुओं को चोटें आई है, जिनमें से 8 की हालत गंभीर है. हादसे के वक्त बस में 40 लोग सवार थे.

इस बस हादसे को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने एक्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक निजी बस के कौशांबी में सड़क दुर्घटना का शिकार होने की सूचना अत्यंत दुःखद है. प्रदेश के अधिकारियों को इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. सरकार की ओर से घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं”.

हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक निजी बस के कौशांबी में सड़क दुर्घटना का शिकार होने की सूचना अत्यंत दुःखद है।

प्रदेश के अधिकारियों को इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

सरकार की ओर से घायलों को हर…

— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) January 28, 2025
देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सोलन से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का कौशांबी (उत्तर-प्रदेश) में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर कष्टदाई है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटना में हुए घायलों को उचित इलाज़ सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि…

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) January 28, 2025

जानकारी के अनुसार कौशाम्बी-फतेहपुर बार्डर पर कनवार के पास एनएच पर सोमवार शाम हिमाचल प्रदेश के कुनिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस और हाइड्रा के बीच भिड़ंत हो गई. हादसे में बस सवार 32 श्रद्धालु घायल हो गए. इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर है. सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे की जानकारी मिलते ही कौशांबी डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना.

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कुनिहार से महाकुंभ स्नान हेतु प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस की कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में हुई दुर्घटना चिंताजनक है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा कुछ लोगों के घायल होने की बात कही गई है। सभी को चिकित्सीय परामर्श पर उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों…

— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 28, 2025
वहीं, हादसे में घायल श्रद्धालुओं में से 8 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त बस व हाइड्रा को क्रेन की मदद से किनारे कराकर यातायात बहाल कराया. हादसे में घायल होने वाले सभी श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के कुनियार के रहने वाले हैं.

हादसे में ये हुए घायल

बविता (45 वर्ष), नीला देवी (60 वर्ष), चंद्रकला (60 वर्ष), पार्वती (62 वर्ष), सीता (55 वर्ष), कविता (47 वर्ष), विमला देवी (58 वर्ष), दयापति (54 वर्ष), ममता (30 वर्ष), आषवी (25 वर्ष), बाबूराम (65 वर्ष), मीना शर्मा (48 वर्ष), महेंद्र शर्मा (50 वर्ष), रूपराम (40 वर्ष) , लेखराज (51 वर्ष), बब्लू (39 वर्ष), लीला देवी (60 वर्ष), ममता शर्मा (50 वर्ष), नर देवी (45 वर्ष), गोदावरी (70 वर्ष), धनपति देवी (65 वर्ष), पविता देवी (20 वर्ष), तुलसीराम (75 वर्ष) और रुपराम (40 वर्ष).

यूपी के कौशांबी जिले के एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा, “बस दुर्घटना में महाकुंभ जा रहे करीब 32 श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं. कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोट लगी हैं. उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है. इसके अलावा सभी श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य टीम की निगरानी में अस्पताल में ही रखा गया है. इन लोगों के रहने खाने-पीने की व्यवस्था करा दी गई है”.

Related posts

सोलन में गर्भवती महिला की मौत, पेट में था सात माह का मासूम

Admin

सोलन: शाडीयाना पंचायत में 19 वर्षीय युवती ने फेसबुक लाइव पर की आ.त्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

Admin

बद्दी मर्डर केस में 11 आरोपी गिरफ्तार, नशे की डील को लेकर दोनों गुटों में हुई थी खूनी झड़प

Admin

Leave a Comment