22.5 C
Baijnath
June 6, 2026
Solan

Solan News: खुद को पंडित बताकर मुस्लिम युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, अब प्रेग्नेंट हो गई पीड़ित

सोलन जिले के बद्दी स्थित महिला पुलिस थाना की टीम ने मुस्लिम युवक को खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने के आरोपित को शनिवार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। नालागढ़ की रहने वाली युवती ने युवक पर दुष्कर्म और समुदाय बदलकर शादी का झांसा देने की शिकायत दर्ज करवाई है।

मामला 2023 से शुरू हुआ था और अब पुलिस थाना में पहुंचा है। महिला पुलिस थाना में यह शिकायत 15 फरवरी को आई थी। पीड़िता ने बताया युवक ने उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ धोखा दिया। उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और अब वह गर्भवती हो गई है।

आरोपित ने खुद को पंडित बता कर दिया धोखा

आरोपित की पहचान इशाक अली निवासी नजदीक शीतला माता मंदिर, वार्ड छह नालागढ़ के रूप में हुई है। नालागढ़ निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि इशाक ने खुद को हिंदू पंडित बताकर उसे धोखा दिया।

वर्ष 2023 में वह नौकरी की तलाश के लिए बाजार जाती थी। इस दौरान नालागढ़ बाजार में वह उसका पीछा करता था। उसके बाद उसने इंटरनेट मीडिया पर उससे संपर्क किया और खुद को पंडित व नाम इशु बताकर दोस्ती कर शादी की बात की।
शादीशुदा भी है आरोपित
अक्टूबर 2024 में उसके मुस्लिम और उसका नाम इशाक अली होने का पता चला तो उससे झूठ बोलने का कारण पूछा। उसने बताया कि उसके सभी दोस्त पंडित हैं और उसे पाने के लिए खुद को पंडित बताया।

उसके बाद उसे यह भी पता चला कि वह शादीशुदा है। पीड़िता ने आरोप लगाए कि इस दौरान युवक ने फिर से उसे गुमराह किया। नवंबर 2024 में मना करने पर जबरन संबंध बनाए, इसके बाद अगले महीने गर्भवती हो गई।

महिला पुलिस थाना में दर्ज हुआ मामला

इसके बारे में जब युवक को बताया तो उसने कहा कि वे जल्दी शादी कर लेंगे। लेकिन उसके बाद वह उससे दूर रहने लगा। उसने इसके बारे में उसकी पत्नी को बताया, लेकिन अब वह उसे जान से मारने की धमकियां देने व मारने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक होटल में चिट्टा बेचता है।

महिला पुलिस थाना बद्दी ने बीएनएस की धारा 64, 69, 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मेडिकल भी करवाया जा रहा है।

Related posts

Coronavirus: हिमाचल में कोरोना का दूसरा मामला: नालागढ़ की निजी कंपनी की महिला कर्मी पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Admin

सिरमौर से बारात लेकर सोलन लौट रही गाड़ी गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Admin

‘सोलन में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा’, हिंदुओं ने किया प्रदर्शन; शाम को मुस्लिमों ने खाली की दुकानें

Admin

Leave a Comment