25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Manoranjan

Chhaava: बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रही ‘छावा’ की आंधी, 400 करोड़ के करीब पहुंची विक्की कौशल की फिल्म

वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई विक्की कौशल की ‘छावा’ पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं. छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की गाथा लोगों के दिलों में छा गई है साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दूसरे संडे से पहले ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब फिल्म ये वीकेंड खत्म होने तक ₹ 400 करोड़ का आंकड़े से कुछ कदम ही दूर है.

‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 87.23% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए ₹ 44 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ फिल्म नौ दिनों में ₹ 286.75 करोड़ का घरेलू कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन 8 दिनों में ‘छावा’ ने ₹ 338.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 9वें दिन फिल्म 400 करोड़ (अनुमानित) के आसपास होगी.

‘छावा’ कलेक्शन डे वाइज

डे 1 ₹ 33.10 करोड़
डे 2 ₹ 39.30 करोड़
डे 3 ₹ 49.03 करोड़
डे 4 ₹ 24.10 करोड़
डे 5 ₹ 25.75 करोड़
डे 6 ₹ 32.40 करोड़
डे 7 ₹ 22 करोड़
डे 8 ₹ 23.5 करोड़
डे 9 ₹ 44 करोड़
टोटल कलेक्शन ₹ 286.75 करोड़

‘छावा’ बनी विक्की कौशल की सबसे कमाऊ फिल्म

दिलचस्प बात ये है कि ‘छावा’, ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को पछाड़कर विक्की कौशल की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. ‘उरी’ का लाइफटाइम कलेक्शन ₹ 245.36 करोड़ रूपये था वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹ 342.06 करोड़ रहा था. इस हिसाब से ‘छावा’ विक्की के करियर की बिगेस्ट हिट बन गई है

Related posts

स्नेक’ बना 24 घंटे में दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सॉन्ग, वर्ल्डवाइड छाईं नोरा फतेही-जेसन डेरुलो की जोड़ी

Admin

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले ही दिन कमाए इतने करोड़ रुपए।

Admin

Allu Arjun Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया, ‘पुष्पा 2’ के चलते संध्या थिएटर में मची भगदड़ में हुई थी महिला की मौत

Admin

Leave a Comment