April 2, 2026
Solan

बद्दी मर्डर केस में 11 आरोपी गिरफ्तार, नशे की डील को लेकर दोनों गुटों में हुई थी खूनी झड़प

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में नशे के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने 11 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है । इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस पड़ताल में खुलासा हुआ है कि आरोपी और पीड़ित दोनों गुट नशीले पदार्थों व सट्टे के धंधे में संल्पित है और इनके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज है।

बता दें कि, रविवार को दोनों नशा सौदागरों की गैंग के बीच गांजे की खरीद फरोख्त के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर खूनी झड़प हो गई थी, जिसमें एक युवक राहुल की बेरहमी से पीटाई किए जाने के बाद मौत हो गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा है, बाकी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रविवार शाम घटी वारदात के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात तीन और मंगलवार सुबह आठ अन्य आरोपियों को धर दबोचा जबकि चार अभी फरार है।

हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार युवकों में हरियाणा के नवांनगर का करण कुमार उर्फ सोनी (24), हरियाणा की कालका तहसील का खड़कुंआ निवासी चेतन (20) पुत्र हरनेक, रामकरण पुत्र दीनानाथ यादव जिला देवरिया के गांव महाराजपुर, बद्दी के स्वराजमाजरा निवासी निति कश्यप (22), समस्तीपुर जिले के मोदी गांव का सोनू कुमार(24), बिहार के कटिहार जिले का प्रेमनगर निवासी छोटू पुत्र बनारसी मंडल, मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के भवानीपुर का बबलू अहिरवार (18), हरियाणा के कैथल जिले के शिलसिस्मर का निवासी शांतुनस (19), बिहार के सम्मतीपुर जिले के सुल्तानपुर गांव का प्रवीण (21) को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, उनमें एक मंडी के सरकाघाट निवासी 16 वर्षीय व दूसरा कालका पंचकूला का निवासी है। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने 11 गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। इन सभी का मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

Solan :चिट्टे के नशे में डूबे पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया ये खौफ़नाक क़दम

Admin

सोलन में चंडीगढ़-शिमला NH पर पलटी निजी बस, कई यात्रियों को लगी चोट

Admin

“लाल सोने” के दामों में आया उछाल, सोलन में ₹800 प्रति क्रेट बिका टमाटर, इन राज्यों के व्यापारी पहुंचे सब्जी मंडी

Admin

Leave a Comment