September 23, 2026
Chamba

भरमौर-भरमाणी मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरे, 3 श्रद्धालुओं की मौत-8 घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में इन दिनों हजारों श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा के लिए चंबा पहुंच रहे हैं। इस बीच बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मणिमहेश की यात्रा पर निकले 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नागरिक अस्पताल भरमौर में भर्ती करवाया गया।

चंबा जिले में सोमवार सुबह एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे। इस हादसे में 3 कार सवारों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा भरमौर से भरमाणी मार्ग पर हुआ है। चंबा पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

उधर, खड़ामुख-होली रोड पर सुहागा गांव के पास बुधवार तडक़े बारिश के बीच गुजर रही बोगी स्किट होकर फंस गई, जिसके बाद फंसे वाहन के पीछे पत्थर और मलबा भी आ गिरा। इससे सडक़ पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई है। लिहाजा होली से जिला कांगड़ा और मुख्यालय चंबा के लिए रवाना हुई बसों समेत यात्री भी यहां फंसे हैं। बहरहाल सडक़ को यातायात के लिए बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है।

Related posts

Chamba News: चंबा महिला हत्याकांड: दूसरा नाबालिग आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Admin

Chamba News :एम-17 हेलीकॉप्टर की बारी: चिनूक के बाद 12 दिन से भरमौर में फंसे मणिमहेश श्रद्धालु और शव होंगे चंबा रवाना”

Admin

रामलीला मंचन के दौरान कलाकार अमरेश महाजन की हार्ट अटैक से मौत, दशरथ की भूमिका निभाते हुए हुए थे बेसुध

Admin

Leave a Comment