26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Chamba

रामलीला मंचन के दौरान कलाकार अमरेश महाजन की हार्ट अटैक से मौत, दशरथ की भूमिका निभाते हुए हुए थे बेसुध

चंबा, 24 सितंबर – हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। 73 वर्षीय वरिष्ठ रामलीला कलाकार अमरेश महाजन उर्फ शिबू का मंगलवार देर शाम रामलीला के मंचन के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। दशकों से रामलीला में दशरथ और रावण की भूमिका निभाने वाले अमरेश महाजन सीता स्वयंवर की पूर्व संध्या पर दशरथ दरबार के दृश्य के दौरान मंच पर ही अचानक बेसुध होकर गिर पड़े।

यह हृदय विदारक घटना रात करीब 8:30 बजे की है। मंच पर गिरने के बाद साथियों ने तुरंत उन्हें पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंबा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना था।

अमरेश महाजन पिछले 40 वर्षों से चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में होने वाली श्रीरामलीला में सक्रिय रूप से अभिनय कर रहे थे। उन्होंने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि यह वर्ष उनकी अंतिम रामलीला होगी। उनके आकस्मिक निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

रामलीला क्लब चंबा के अध्यक्ष स्वपन महाजन सहित समस्त कलाकारों और आयोजकों ने अमरेश महाजन की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन ने भी इस घटना को सांस्कृतिक और सामाजिक क्षति बताया है।

गौरतलब है कि चंबा में श्रीरामलीला का आयोजन वर्ष 1949 से निरंतर किया जा रहा है। इसकी नींव लाला संसार चंद महाजन ने पुत्र प्राप्ति की कामना को लेकर रखी थी और तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है। अमरेश महाजन की यादें और उनका योगदान इस ऐतिहासिक परंपरा का अटूट हिस्सा बन चुका है।

अमरेश महाजन के निधन से रामलीला प्रेमियों, उनके सह कलाकारों और पूरे चंबा नगर में गहरा शोक व्याप्त है। उनके अभिनय और समर्पण को चंबा की रामलीला में सदैव याद किया जाएगा।

Related posts

Terror in Chamba : HRTC ने बंद की चंबा-डोडा बस सेवा, 15 दिन पहले ही हुई थी शुरू; जानिए क्‍या है वजह

Admin

डलहौजी हत्याकांड: “हत्या मामले की हो CBI जांच, पुलिस पर नहीं भरोसा”, मृतक के परिजनों का फूटा गुस्सा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Admin

Chamba: पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण कार दुर्घटना, तीन की मौत, तीन घायल

Admin

Leave a Comment