July 20, 2026
Religious

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन ये उपाय करने से होंगी सारी बाधाएं दूर, सभी पापों से भी मिलेगी मुक्ति

मौनी अमावस्या हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहते हैं क्योंकि यह माघ महीने में आती है। हिंदू पंचांग के अनसुार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है। कहते हैं कि इस दिन गंगा स्नान,पितरों का तर्पण, दान और अन्य पूजा अनुष्ठान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, अगर इस पावन मौके पर राशि के हिसाब कुछ विशेष उपाय किया जाए तो इससे सभी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि वाले जातकों को गरीबों को गर्म कपड़े और जरूरत का सामान दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियां और तरक्की आ सकती है।

वृषभ राशि

ज्योतिष के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि वाले जातक मां लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों को इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक मौनी अमावस्या के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपके सेहत में भी सुधार होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को इस दिन लाल रंग के कपड़े दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक मौनी अमावस्या के दिन किसी शनि मंदिर जाकर साबुत उड़द चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को इस दिन चावल और दूध का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार में खुशहाली आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक इस दिन हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं। इससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक इस दिन भगवान शिव को शहद अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों इस दिन सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीप जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक काली उड़द का दान करें। इससे धन की कमी दूर होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक भगवान विष्णु को पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा और जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

Related posts

आज का पंचांग 8 जून 2025 , रवि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा से मिलेगी कृपा, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Admin

‘भगवान मौजूद हैं…’, हार्वर्ड के वैज्ञानिक ने भी माना ईश्वर का अस्तित्व; इस फॉर्मूले से किया साबित

Admin

Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्र 2025: मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित पावन पर्व शुरू, भक्तिमय संदेशों से दें शुभकामनाएं

Admin

Leave a Comment