19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज में बैन हुई बड़े वाहनों की एंट्री, Entry-Exit को लेकर इन नियमों में बदलाव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. यहां लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. इस बीच अब मौनी अमावस्या को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में और सख्ती देखी जा रही है. अगर आप भी इस खास दिन पर इस समागम में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. सबसे पहले हम रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की बात करें तो इसके लिए आपको घर से जल्दी निकलना होगा. मौनी अमावस्या के मद्देनजर यहां 25 जनवरी से जगह-जगह बैरिकेड्स, रूट डायवर्जन और एक मार्ग से प्रवेश व दूसरे मार्ग से निकासी की व्यवस्था लागू हो चुकी है.

चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक

बता दें कि प्रयागराज में आठ रेलवे स्टेशनों प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी, रामबाग, झूंसी, प्रयाग व फाफामऊ से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इन स्टेशनों के आसपास यातायात व्यवस्था में परिर्वतन किया गया है. चार पहिया वाहनों को स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

ऐसी हैं रेलवे स्टेशन पर तैयारियां
दरअसल, प्रयागराज जंक्शन में सिर्फ सिटी साइड से एंट्री मिलेगी और सिविल लाइंस साइड से एग्जिट की व्यवस्था की गई है. आरक्षित यात्रियों को सिटी साइड से गेट नंबर पांच के माध्यम से अलग से एंट्री दी जाएगी. 28 जनवरी से फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सिर्फ चार नंबर प्लेटफॉर्म से प्रवेश दिया जाएगा. वैशाली गेस्ट हाउस के सामने आरओबी के जरिए यात्री प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे.

ऐसे होगा प्रवेश

अगर आपको नैनी जंक्शन पर एंट्री लेनी है तो सिर्फ स्टेशन रोड से और एग्जिट सिर्फ मालगोदाम की ओर (दूसरे एंट्री गेट) से होगा. आरक्षित यात्री यहां गेट नंबर दो से प्रवेश ले सकेंगे. छिवकी स्टेशन में एंट्री सिर्फ प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से दी जाएगी. वहीं, बाहर निकलने के लिए यात्रियों को जीईसी नैनी रोड (पहले एंट्री गेट) का इस्तेमाल करना होगा. यहां आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर दो से एंट्री दी जाएगी. इसके अलावा सूबेदारगंज स्टेशन पर प्रवेश झलवा (कौशांबी रोड) की ओर से दिया जाएगा और बाहर निकलने के लिए यात्रियों को जीटी रोड की ओर जाना होगा. गेट नंबर तीन से आरक्षित यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा.

जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह की अपील है कि प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों से आरक्षित टिकट धारकों को समय से पहले घर से निकलना होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए 139 और टोल फ्री नंबर 18004199139 जारी किया गया है. इस नंबर पर कॉल करके यात्री ट्रेनों से जुड़ी सभी जानकारी मिल सकती है. प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों से यात्रा करने वालों के लिए लाल, नीले, पीले, हरे और सफेद रंग के यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं. सभी आश्रयों में कई बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिसमें खानपान स्टॉल, उद्घोषणा और पूछताछ काउंटर, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल और सार्वजनिक शौचालय आदि शामिल है.

Related posts

Jio लाया शानदार प्लान…अब रिचार्ज की टेंशन नहीं, 3 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा

Admin

PMIS: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Admin

इस एक जड़ी-बूटी के इस्तेमाल से घुटनों से लंबे हो सकते हैं आपके बाल, डॉक्टर से जानें तरीके

Admin

Leave a Comment