August 26, 2026
Kullu

शर्मसार! कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान, किसी बात को लेकर हुई थी बहसबाजी

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते गांव देवधार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:30 बजे के आसपास एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र की किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई और बहस इतनी बढ़ गई कि पुत्र ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पिता लहूलुहान हो गया और मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान ज्ञानचंद (55) पुत्र जोगिंदर निवासी देवधार, तहसीलकुल्लू के रूप में हुई है। हत्या के आरोपी का नाम जगदीप उर्फ मोनू बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरु कर दी है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

पंजाब के पर्यटकों का हिमाचल में बढ़ रहा हुड़दंग, एक दिन में दो मामले आए सामने

Admin

कुल्लू में लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में डूबे दो छात्र, नहाने उतरे थे दोनों; तलाश जारी

Admin

साली ने जीजा के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, दोनों का चल रहा था प्रेम प्रसंग

Admin

Leave a Comment