September 16, 2026
Mandi

पधर में देई अभियान के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजन

पधर

पधर सिविल हॉस्पिटल में DSP पधर संजीव सूद की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत चलाए जा रहे देई अभियान के तहत पूर्व-गर्भाधान और पूर्व-प्रसव निदान तकनीक अधिनियम, 1994 के उपर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे पधर
खण्ड में कार्यरत डॉक्टर , हेल्थ वर्कर और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को उपरोक्त अधिनियम के प्रावधानों से अवगत करवाया गया, प्रसव पूर्व जांच को कैसे प्रभावी रूप से रोका जाए इस पर चर्चा हुई और पूर्व-गर्भाधान और पूर्व-प्रसव निदान तकनीक अधिनियम, 1994 को प्रभावी ढंग से लागू करने केलिए निम्न कदम उठाए जाएंगे।
स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा गर्भावस्था का पंजीकरण, प्रसवपूर्व देखभाल सेवाओं की ट्रैकिंग,प्रसव/गर्भपात तथा प्रसव स्थान का ब्यौरा रखना व समीक्षा हेतु सम्बंधित उपमंडलाधिकारी (ना०) की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर गठित कार्यबल व उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित कार्यबल की बैठक में प्रस्तुत किया जाना है।
लिंग चयन उद्देश्य के लिए किसी भी दुरूपयोग की रोक-थाम सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग तथा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त दलों द्वारा चिकित्सा संस्थानों/सुविधाओं का औचक निरीक्षण करना
ग्राम पंचायत, खंड एवं जिला स्तर पर कार्यदलों द्वारा बाल लिंगानुपात की समीक्षा करना। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत प्रधान की अध्यक्षता वाली समिति तथा खण्ड एवं जिला स्तर पर संबंधित कार्यदल द्वारा समीक्षा की जाएगी।
उपरोक्त कार्यशाला में खण्ड चिकित्सा अधिकारी पधर संजय महाजन व बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग जितेंद्र सैनी उपस्थित थे।

Related posts

पंडोह डैम के पास चंडीगढ़-मनाली NH पर फिर मंडराया खतरा, धंसने लगा हाईवे

Admin

Atul Shubhash Case : अतुल सुभाष सुसाइड केस पर BJP सांसद कंगना रनौत का बड़ा बयान, ‘एक गलत महिला का उदहारण लेकर…

Admin

बेरोज़गारी का आलम, ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर तनख्वाह, 20 पदों पर मिले 2823 आवेदन

Admin

Leave a Comment