पधर
पंकज जम्वाल को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट बनाये जाने पर द्रंग भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है । उनकी इस नियुक्ति से भाजपा को मंडी ज़िला सहित संपूर्ण प्रदेश में और अधिक मज़बूती मिलेगी ।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी चंदन पंडित , युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री मनोज ठाकुर , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दंरग साजू राम,व सचिव विजय कुमार ,युवा मोर्चा द्रंग मंडल महामंत्री नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पंकज जमवाल व उनका परिवार पिछले लंबे समय से भाजपा व उसकी विचारधारा की मज़बूत बनाने के लिए कार्य कर रहा है और उनकी मेहनत व निष्ठा के परिणामस्वरूप आज भाजपा संगठन ने उनको प्रदेश में एक अहम दायित्व दिया है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आभारी हैं।
पार्टी ने इस से पहले भी उन्हें मंडल भाजपा अध्यक्ष , ज़िला भाजपा सचिव और ज़िला भाजपा महामंत्री जैसे अहम दायित्व दिए थे जिनका उन्होंने पूरी सक्रियता के साथ निर्वहन किया है ।समस्त कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल को वर्तमान दायित्व व आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी हैं ।
