June 25, 2026
Mandi

‘जब से नई सरकार आई है तब से…’, बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर बोलीं कंगना रनौत

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदू संत चिन्मय दास की गिरफ्तारी को लेकर भारत में रोष है. इसको गिरफ्तार के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन किए गए. इस बीच एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा कि जब से मुहम्मद यूनुस की सरकार बनी है तब से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है.

कोलकाता में बांग्लादेश मुद्दे पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, “बांग्लादेश में साधुओं और संतों की स्थिति बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह चिंता की बात है कि इन अत्याचारों के खिलाफ यहां कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है. जब से वह (मुहम्मद यूनुस) बांग्लादेश में सत्ता में आए हैं, देश में पूरी तरह से अशांति है. हम बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में खड़े हैं. भगवान उनकी रक्षा करें.”

बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन का घेरा

बता दें बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार (28 नवंबर) को कोलकाता में बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन का घेराव करने के लिए प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहे हिंदू संगठनों की झड़प स्थानीय पुलिस से हो गई. इस पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक पत्र जारी करते हुए इस घटना पर चिंता व्यक्त की है. साथ ही बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय की ओर इस पत्र में प्रदर्शनकारियों द्वारा बांग्लादेश का झंडा जलाने का भी दावा किया गया है. हालांकि बांग्लादेश सरकार के इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है.

अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हिंसा को लेकर भारत में गुस्सा
गौरतलब है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हिंसा को लेकर भारत में लोगों का गुस्सा भड़कता जा रहा है. गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में देर रात हिंदू संगठनों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई, जब संगठन के लोग बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन करने के लिए मार्च कर रहे थे.

Related posts

Himachal :देवभूमि पर मंडराया बड़ा संकट, 5 महाशक्तियों ने एकजुट होकर टाला खतरा

Admin

 सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पर्यावरण विभाग और वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने कुल्लू जिले के मोहल स्थित जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान और नगवाईं में फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड इंडस्ट्री का दौरा किया।

Admin

टिक्कन पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से पकड़ी चरस और अफीम की बड़ी खेप

Admin

Leave a Comment