25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

जोगेंद्रनगर में दिल दहलाने वाली घटना,नशे में धुत बेटे ने पिता की हत्या की

10 मई 2025 जोगिंदरनगर

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगेंद्रनगर उपमंडल में एक दुखद और स्तब्ध करने वाली घटना सामने आई है। द्रुबबल पंचायत के द्रोबडी गांव में सोमवार देर शाम एक बेटे ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 65 वर्षीय प्रताप के रूप में हुई है, जो जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त थे।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को प्रताप के घर भवन निर्माण कार्य के लिए मजदूर आए थे। कार्य समाप्त होने के बाद प्रताप और उनका बेटा मुकेश आपस में बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। प्रताप ने झगड़ा शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आगबबूला मुकेश ने अपने पिता पर नुकीली चीज से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल प्रताप को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को जोगेंद्रनगर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

प्रताप की पत्नी नागण देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने द्रोबडी गांव में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इस क्रूरता और पारिवारिक कलह की इस दुखद परिणति से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related posts

रिटायर्ड अधिशासी अभियंता मेहर ठाकुर ने राजबन पीड़ितों को दिए 1 लाख 53 हज़ार

Admin

दरंग क्षेत्र में भारी बरसात को लेकर हुए नुकसान की भरपाई को लेकर स्थानीय विधायक पुर्ण चंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह ठाकुर से मुलाकात की

Admin

24 जून से मंडी का धनदेव कुवैत में लापता, परिजनों ने कंगना रनौत से लगाई मदद की गुहार

Admin

Leave a Comment