21 C
Baijnath
March 5, 2026
Baijnath

Baijnath News:बीड़ बिलिंग में हादसा टला,लावारिस पशु ने मचाई खलबली, पायलट और पर्यटक सुरक्षित, साडा की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बैजनाथ (कांगड़ा), 9 जून 2025: विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी की क्योर साइट पर टेंडम पैराग्लाइडिंग उड़ान के दौरान लैंडिंग साइट पर एक बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग के समय एक लावारिस पशु तेजी से पायलट और पर्यटक की ओर दौड़ा, जिसने पैराग्लाइडर की कैनोपी को अपने साथ खींच लिया। इस घटना में पायलट और पर्यटक सुरक्षित बच गए, लेकिन पैराग्लाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मालिक को करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ।

पायलटों ने साडा पर उठाए सवाल

घटना के बाद पैराग्लाइडिंग पायलटों ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। पायलटों का आरोप है कि साडा प्रति उड़ान 75 रुपये वसूलता है, लेकिन बदले में न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और न ही अन्य सुविधाएं। लैंडिंग साइट पर मार्शल तैनात तो हैं, लेकिन उनकी ड्यूटी ज्यादातर टेकऑफ प्वाइंट तक सीमित रहती है। इससे लैंडिंग साइट पर अव्यवस्था, गलत पार्किंग और लावारिस पशुओं का खतरा बना रहता है।

पायलटों ने साडा के अध्यक्ष और एसडीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लैंडिंग साइट पर सुरक्षा बढ़ाने और लावारिस पशुओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

एसडीएम का बयान

एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि मार्शल की संख्या बढ़ाई जाएगी और पुलिस के सहयोग से गलत पार्किंग पर नजर रखी जाएगी। साथ ही, लावारिस पशुओं को लैंडिंग साइट पर आने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

पायलटों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुधार नहीं हुए तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। यह घटना बीड़ बिलिंग जैसे पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है।

Related posts

बैजनाथ बाजार में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, NHAI की टीम ने शुरू की कार्रवाई

Admin

दिल्ली में दर्दनाक हादसाः विवेक विहार के बेबी केयर हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 7 नवजात बच्चों की जलकर मौत

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जागरूकता बैठक आयोजित

Admin

Leave a Comment