23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

शिव मंदिर बैजनाथ के प्रांगण में गुम हुई सात लाख की सोने की चेन महिला ने उसके मालिक को लौटाए

बैजनाथ 7 मई

ईमानदारी की जिंदा मिसाल बैजनाथ में उस समय देखने को मिली जब दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु को सिद्धबाड़ी धर्मशाला की  महिला ने सात लाख की सोने की चैन लौटा दी। मिली जानकारी के मुताबिक गुड़गांव दिल्ली निवासी विभा शर्मा अपने परिवारजनों सहित 29 अप्रैल को बैजनाथ के शिव मंदिर में माथा टेकने आईं। इस दौरान जब वह मंदिर प्रांगण में घूम रही थी तो उसकी सोने की चेन कहीं खो गई। इस चैन में पंचमुखी रुद्राक्ष जड़े  थे। काफी  कोशिश के बावजूद चेन नहीं मिली तो वह वापस घर लौट गई। 3 मई को अचानक जब सिद्धबाड़ी धर्मशाला निवासी श्रीमती मनीषा पत्नी सन्नी बैजनाथ शिव मंदिर प्रांगण मैं घूम रही थी तो अचानक उसे वह चैन मिली। मनीषा ने इस बारे अपने परिजनों को बताया और परिजनों ने मंदिर अधिकारी और ट्रस्टीयों को जानकारी दी। ट्रस्टीयों ने दिल्ली की उस महिला से संपर्क साधा और अपनी चेन की निशानी बताकर ले जाने को कहा। आज अपराह्न उस महिला को रुद्राक्ष जड़ित सोने की चेन महिला को लौटा दी गई। विभा शर्मा ने अपनी खुशी से धर्मशाला निवासी मनीषा को ₹25000 बतौर इनाम जबकि ₹25000 शिव मंदिर में रामस्वरूप चढ़ाए। मनीषा द्वारा की गई इस ईमानदारी की पहल पर क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। 

Related posts

सराज की चिंता छोड़ द्रंग की चिंता करें कौल सिंह ठाकुर , विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर

Admin

Baijnath Paprola News: इस वजह से बेटे ने बीमार पिता की छीन ली सांसें ,बैजनाथ के नगेहड़ गांव में सनसनीखेज हत्याकांड

Admin

मुजरा’ शब्द पर महाभारत! कांग्रेस ने कहा- ‘पीएम को इलाज की जरूरत, कान पकड़कर माफी मांगे’

Admin

Leave a Comment