25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

Baijnath : हिमाचल ब्लड टाइगर बैजनाथ महाकाल समाजसेवी संस्था की अनूठी पहल: रात में मुफ्त अस्पताल पहुंचाने की सेवा शुरू

हिमाचल ब्लड टाइगर बैजनाथ महाकाल समाजसेवी संस्था ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। संस्था के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था शुरू से ही जरूरतमंद लोगों को रक्त आपूर्ति और आपदा के समय त्वरित सहायता प्रदान करती आ रही है। अब संस्था ने एक और सराहनीय कदम उठाते हुए बैजनाथ से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए रात के समय आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की मुफ्त सेवा शुरू की है।

यदि किसी व्यक्ति के पास रात में अस्पताल जाने के लिए साधन नहीं है, तो वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। संस्था तुरंत वाहन भेजकर मरीज को उनके घर से अस्पताल तक निशुल्क पहुंचाएगी। राज कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से केवल इतनी अपील की है कि वे संस्था के इस नेक कार्य के लिए दुआएं करें।

शर्मा ने कहा कि समाजसेवा के इस उद्देश्य को और मजबूत करने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर मदद पहुंच सके और कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। यह पहल निश्चित रूप से समाज में एक नई उम्मीद की किरण जगाएगी।

Related posts

125 यूनिट फ्री बिजली चाहिए, तो फटाफटा कर लीजिये ये काम, 15 फरवरी तक डेडलाइन

Admin

सरकार डेयरी, प्राकृतिक खेती, कृषि, बागवानी व मत्स्य पालन क्षेत्रों को दे रही मजबूती व 25 हजार नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगीः मुख्यमंत्री

Admin

पैराग्लाइडिंग घाटी में विकास की बयार, बीड़ को नगर पंचायत का दर्जा

Admin

Leave a Comment