November 1, 2026
Mandi

मन मोहन गौतम को चुना गया हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का सरताज । सर्वसहमति से हुई कार्यकारिणी की घोषणा

पधर

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के चुनाव जिला कुल्लू के संध्या पैलेस शमसी में करवाए गए। 6 जिला से आए सभी डेलीगेट्स ने इस चुनावो में भाग लिया ।
दो जिलों के लोगों ने लाइव के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।
सर्व प्रथम प्रदेशाध्यक्ष गुणप्रकाश द्वारा श्री परशु राम भगवान जी की पूजा अर्चना की गई तथा समूह विद्वानों द्वारा स्वास्तिक मंत्रोचारण किया गया। उसके बाद इन्होंने अपना संदेश संबोधन किया और अपनी कार्य कारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारी का सृजन करने हेतु सदन को आज्ञा प्रदान की । चुनाव प्रक्रिया को शुरू करवाने हेतु खेम राज शर्मा संरक्षक कुल्लू और के डी शर्मा अध्यक्ष मण्डी को आदर सहित चुनाव अधिकारी का दायत्व दिया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा इस त्रिवार्षिक चुनाव के लिए तीन पद को सृजित करने हेतु सदन को अवगत करवाया। प्रक्रिया शुरू करते हुए सर्व प्रथम अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगा गया । इस के लिए मन मोहन गौतम का नाम प्रस्तुत हुआ । कोई दूसरा नाम ना होने की सूरत में सदन ने तालियों से जिला कुल्लू के मन मोहन गौतम को सर्व समिति से अपना प्रधान चुना। दूसरा पद महासचिव के लिए नाम पूछा गया ।इस पद के लिए मोहन लाल शर्मा और मुंशी राम शर्मा का नाम लिया गया ।इस में मोहन लाल ने अपना समर्थन मुंशी राम शर्मा को देकर एक मिशाल पेश कर गले मिलन हुआ तथा गर्म जोशी के साथ सचिव पद जिला मण्डी मुंशी राम शर्मा के नाम से ध्वनिमत मनोनित हुआ। तीसरा पद वित्त अर्थात कोषाध्यक्ष पद के लिए परवीन शर्मा सोलन का नाम प्रस्तुत हुआ , सर्व समिति से मनोनित किया गया। यानी तीनों इलेक्टिड पद सर्व समिति से चुने जाने पर पूरा प्रदेश हर्षौलाशित है। वाकी कार्यकारिणी विस्तार हेतु चुने गए प्रतिनिधियों को अधिकृत किया गया है कि जल्दी कार्य कारिणी का विस्तार कर प्रशिडिंग भेज दी जाए। इसी कड़ी में सभा सदन में मातृ शक्ति की उपस्थिति भी काफी संख्या में थी जिस कारण सदन में चम्पा शर्मा को दूसरी बार प्रदेश में मातृ शक्ति प्रदेश अध्यक्षा के लिए सर्व समिति से चुना गया।
इस अधिवेशन को करवाने का जिम्मा जिला कुल्लू को सौंपा गया था।

Related posts

Kullu Manali Highway : मनाली फोरलेन पर कल से सुहाना सफर, दयोड़ और हणोगी सुरंगों से घटेगा मंडी-कुल्लू का सफर

Admin

ओबीसी का अपमान करना कांग्रेस की फितरत है : कश्यप

Admin

कहां सोई है सरकार! स्कूल जाने को बच्चे कर रहे उफनता नाला पार

Admin

Leave a Comment