23.3 C
Baijnath
July 21, 2026
Mandi

कहां सोई है सरकार! स्कूल जाने को बच्चे कर रहे उफनता नाला पार

10 अगस्त 2024 (विकास ) मंडी

स्कूलों में बरसात की छुट्टियां गर्मियों में देने की सजा अब मासूम बच्चे और उनके परिजन झेल रहे हैं। सरकार के नुमाइंदे सचिवालय में बैठे टॉप आईएएस और कर्मचारी नेता चुप होकर नजारा देख रहे हैं। अगर पीड़ा सुननी और समझनी है तो प्रदेश के उन जिलों में जाइए जहां के स्कूल सरकार बरसात में खोलकर बैठी हुई है।

जोगिंद्रनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के गांव रोपा के नाले पर पुल न होने के कारण ग्रामीणों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को अपने जिगर के टुकड़ों को स्कूल भेजने के लिए जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है। इन दिनों भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है और जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं लेकिन उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के गाँव रोपा के पास नाले में पुल ना होने से आए दिन ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि इस नाले पर बनी पैदल चलने वाली पुलिया गत वर्ष बरसात में उफनते नाले में बह गई थी।

नाले में पानी का बहाव इतना तेज़ था कि नाले पर वर्षों पुरानी पुलिया का नामों निशान ही मिट गया, लेकिन तब से लेकर आज तक स्थिति वैसी की वैसी बनी हुई है। जिस कारण ग्रामीण काफ ी परेशान है। बरसात के दिनों में पानी के भारी उफान के चलते आजकल नाले से आर-पार जाना ही मुश्किल हो गया है। नाले के तेज बहाव में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर एक दूसरे का सहारा लेकर नाले के आर पार आ-जा रहे हैं और अपने नौनिहालों को स्कूल पहुंचा रहे हैं।
ग्रामीणों में आक्रोश है कि पिछले वर्ष से वो नाले में पुल के निर्माण को लेकर चुने हुए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। छोटे.छोटे स्कूली बच्चों को आए दिन काफी मुश्किलों से नाले के तेज बहाब के बीच से स्कूल पहुंचाया जा रहा है।

Related posts

वेटरनरी डॉक्टर तरूणा ने बढ़ाया हिमाचल का मान, यूपीएससी में हासिल की 203वां रैंक

Admin

उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक पधर में सम्पन्न

Admin

मंडी में सुक्खू सरकार की तीसरी वर्षगांठ रैली में वीरभद्र सिंह की तस्वीर गायब, विक्रमादित्य-पृतिभा सिंह भी रहे नदारद ।

Admin

Leave a Comment