November 1, 2026
Mandi

जिला परिषद् कर्मचारियों की मांग जायज : शुभम शर्मा

हड़ताल से पंचायत के कार्य होंगे प्रभावित : अध्यक्ष पंचायती राज महासंघ

पधर

जिला मंडी के अंतर्गत विकास खंड सदर की विभिन्न पंचायतों के प्रधानों ने पंचायती राज महासंघ अध्यक्ष शुभम शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से मांग की है कि जिला परिषद् कर्मियों की मांगों को शीघ्र माना जाए ! शुभम शर्मा ने अपने व्यक्तत्व में बताया की जिला परिषद् कर्मचारियों के संघ ने जो आज से हड़ताल पे बैठने का निर्णय लिया है उससे समस्त पंचायतों के विकास और अन्य कार्य प्रभावित होंगे जिससे भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा ! शुभम ने कहा कि पहले भी 14 दिन की हड़ताल हो चुकी हैं जिससे अधिकांश कार्य प्रभावित हुए थे सरकार को इस बारे सोचना चाहिए और इन कर्मियों का जल्द ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग में विलय कर छठा वेतन प्रदान किया जाए !
इस मौके पर महासंघ सचिव एवं नवलाय उपप्रधान राकेश ने कहा कि कर्मचारियों का हड़ताल पे बैठना दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार को संज्ञान लेना जरूरी है ! उपस्थित उपरली सुराड़ी प्रधान पूजा ने कहा कि आपदा से एक तो पहले ही परेशान है और अब जब कार्य रुकने वाले हैं इससे हम सभी आहत होंगे , सरकार को जल्द इस बारे निर्णय लेना चाहिए !

इस मौके पर सभी प्रधान उपस्थित रहे ।

Related posts

पधर के खजरवाहल में दरकी पहाड़ी लोगों के रिहायशी मकान और गौशाला गिरी

Admin

पधर के नए तहसीलदार होंगे पूर्ण चन्द कौंडल

Admin

दरंग क्षेत्र में भारी बरसात को लेकर हुए नुकसान की भरपाई को लेकर स्थानीय विधायक पुर्ण चंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह ठाकुर से मुलाकात की

Admin

Leave a Comment