April 13, 2026
Mandi

पधर के खजरवाहल में दरकी पहाड़ी लोगों के रिहायशी मकान और गौशाला गिरी

बीडीसी सदस्य ने अपनी ओर से प्रत्येक परिवार को दी बीस बीस हजार रुपये की फोरी राहत

पधर

उपमंडल पधर के खजरवाहल गांव के भयाली नामक स्थान पर लैंडस्लाइड होने से लोगों के रिहायशी मकान और गौशाला ढह गयी है । हालांकि लोग सुरक्षित है और घरों को लोगों ने खाली कर दिया है ।
वही गौशाला में बंधे कुछ पशु दबने से मर गए है कुछ को सुरक्षित निकाला गया है ।
पधर प्रशासन लोगों को राशन और तिरपाल मुहैया करवा दिए है ।
वही पधर प्रशासन की तरफ से एसडीएम सुरजीत सिंह और बड़ीधार पंचायत के बीडीसी सदस्य घनश्याम ठाकुर , प्रधान यादविंदर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।
लोगों ने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पनाह ले ली है । वही अब भी घरों का दरकरना जारी है कभी भी बचे घर गिर सकते है ।
आपको बता दें कि खजरवाहल गांव के साथ लगते भयाली नामक स्थान पर दस परिवारों के आशियाने ढह जाने से लोग सुरक्षित तो बच गए लेकिन अपने घरों को नही बचा पाए ।
वही पधर प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परिवार को बीस बीस हजार रुपये की राहत राशि दी गयी । जबकि बीडीसी सदस्य घनश्याम ठाकुर ने अपनी और से प्रत्येक परिवार को बीस बीस हजार रुपये की नगद राहत राशि दी । वही बड़ीधार पंचायत के प्रधान यादविंदर और बार्ड सदस्य जय राम ठाकुर ने प्रशासन और बीडीसी सदस्य का राहत राशि देने के लिए धन्यवाद किया है । वही प्रशासन ने लोगों को जीपीएस स्कूल और बड़ीधार पंचायत में रहने की व्यवस्था की है ।

Related posts

पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के करालडी में आयोजित तीन दिवसीय देवता मेला कुश्ती दंगल हरियाणा के अंकित पहलवान ने जीता

Admin

ऑस्ट्रेलिया में चुनाव लड़ेंगे मंडी जिले के अभिषेक अवस्थी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड

Admin

टेपर स्कूल में हुआ एक दिवसीय छात्र छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

Admin

Leave a Comment